आइकन कुलदीप अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिये श्रीलंका रवाना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लेकसिटी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप सिंह राव गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए श्रीलंका के लिए रवाना हुए। कुलदीप 13 से 17 अक्टूबर तक श्रीलंका में आयोजित हो रही इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञात रहे कि कुलदीप विभिन्न अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह लेकसिटी और राजस्थान के लिए गर्व की बात है। इन्होने देश के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। यही नहीं, कुलदीप को हालही ही में चुनाव आयोग ने आगामी चुनाव में उदयपुर का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया है।

श्रीलंका के लिए प्रस्थान करते समय कुलदीप सिंह का जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल और मुख्यमंत्री योजना अधिकारी पुनित शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेश नाहर ने शुभकमनाये देकर अभिनंदन किया। साथ ही
जिला खेल अधिकारी अजीत कुमार जैन, नोडल अधिकारी शकील हुसैन, जिला समन्वयक देवीलाल गर्ग, साहित्यकार प्रेम एस. गुर्जर आदि ने कुलदीप सिंह का उपरणा और पगड़ी पहना कर शुभकमनाएं प्रदान की हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!