राजपूत महासभा के निःशुल्क सामूहिक विवाह को लेकर हेल्प लाइन नम्बर जारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
– रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 15 जनवरी, 15 जोड़ों का हुआ रजिस्ट्रेशन
उदयपुर, 18 नवम्बर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की बैठक रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी सामूहिक विवाह को लेकर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए है जो चौबीस घंटे सेवा में उपलब्ध रहेंगे। रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। अब तक 15 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार सिंह चूंडावत मौजूद थे। बैठक में सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक कार्यालय नियमित रूप से खुला रहेगा और समाज द्वारा चार हेल्प लाइन नम्बर 9351429523, 9829946474, 9352416986, 6350581288 नम्बर जारी किए है जिस पर कभी भी किसी भी समय सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। बैठक में आगामी सामूहिक विवाह को लेकर सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से रतन सिंह राणावत को सामूहिक विवाह समिति का प्रभारी मनोनीत किया गया। राणावत के निर्देशन में एक सामूहिक विवाह समारोह समिति गठित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक समिति के प्रभारी के साथ चार सदस्यों की टीम होगी। इस प्रकार एक जम्बो टीम पूरे आयोजन को सम्पूर्ण करवाएगी। अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने कहा कि महासभा द्वारा इस वर्ष पूर्ण रूप से निःशुल्क सामूहिक विवाह करवा रही है और अधिक से अधिक जोड़े इसमें भाग लेवें इसके लिए शेर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की है जो देलवाड़ा, राजसमंद, आमेट, केलवा एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय समाज जनों से सम्पर्क करेंगे। इसके बाद टीम मावली, फतहनगर, कपासन, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, आसपुर, बांसवाड़ा सहित पूरे संभाग का व्यापक दौरा कर जनसम्पर्क करेंगे। इस बार का सामूहिक विवाह फतह स्कूल के ग्राउंड पर करने का निर्णय लिया एवं सामूहिक विवाह में सभी प्रकार के नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और इसकी निर्णय की अह्वेलना करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया, लोकराज सिंह चौहान, शेर सिंह राठौड़, अजय सिंह भाटी, चेतन सिंह भाटी, दीपक सिंह सिसोदिया, दलपत सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह खींची, रतन सिंह राणावत, विजय सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह भाटी, संतोष सिंह चौहान, निखिल सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़, लोकेन्द्र सिंह राठौड़, जगन्नाथ सिंह पंवार, प्रीतम सिंह चौहान, प्रदीप सिंह तंवर, पर्वत सिंह यदुवंशी, भानु सौलंकी सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!