हरियाली अमावस्या मेला: 12.23 लाख में नीलाम हुई 450 दुकानें

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

झूलों से हुई एक लाख रुपए की अतिरिक्त आय
उदयपुर। शहर में हरियाली अमावस्या पर सहेलियों की बाड़ी और फतहसागर की पाल पर आगामी 17 व 18 जुलाई को होने वाले मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए लगाई जाने वाली दुकानों के आवंटन के लिए नगर निगम की ओर से दूसरे दिन शुक्रवार को 450 दुकानों की नीलामी की गई जिससे 12 लाख 23 हजार 400 रुपए राजस्व आय प्राप्त हुई है। इसके अलावा मेला स्थल पर लगाए जाने वाले झूलों से एक लाख रुपए भी मिले हैं।
नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि दो दिन चली नीलामी प्रक्रिया में सहेलियों की बाड़ी और फतहसागर पाल पर लगाए जाने वाली 450 स्टॉलों का खुली बोली से आवंटन किया है। इसमें उत्साहित व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दुकानों पर मेलार्थियों के लिए खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजन बिक्री के साथ ही महिलाओं व युवतियों के प्रसाधन सामग्री मनिहारी सामान, कपड़े और बच्चों के लिए खिलौने भी उपलब्ध हो सकेंगे। मेले में मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए कई स्थानों पर रौचक झूले, चकरी और डोलर लगाए जा रहे हैँं जो शहरवासियों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि दुकान आवंटन के साथ ही जिन व्यापारियों ने रसीद नहीं कटवाई है उनसे बकाया राशि की वसूली अब निगम की वसूली टीम द्वारा की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!