रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

उदयपुर, 2 अगस्त (ब्यूरो): शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देबारी रेलवे ट्रैक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का खून से सना शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात ट्रेन से कटकर युवती की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
उदयपुर, 2 अगस्त (ब्यूरो): शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिनेश गमेती ने पीड़िता को लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने गोवर्धनविलास थाने में रिपोर्ट लिखवा कर आरोपी दिनेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर पर बिना बताए नाबालिग लापता
उदयपुर, 2 अगस्त (ब्यूरो): जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने पु​लिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी गत 22 जुलाई से घर से लापता है। वह बिना बताए कहीं चली गई है। पास—पड़ोस व रिश्तेदारी में भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी एक नाबालिग के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!