राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी, माउंट आबू में पारा – 1 डिग्री पर पहुंचा

जयपुर। राजस्थान में अब बर्फ जमा देने वाली सर्दी शुरू हो गई। बीती रात कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हिल स्टेशन माउंट आबू में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआए जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। यहां पेड़ की पत्तियोंए घास के मैदान और फूलों पर बर्फ जम गई। गाड़ियों की छतए कांच पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गई। माउंट आबू में तापमान .1 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर के फतेहपुर में भी आज सीजन में पहली बार पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सरहदी इलाके जैसलमेरए बीकानेरए जोधपुर में भी बीती रात तेज सर्दी रही। यहां तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उतार.चढ़ाव रहा। चूरू में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.4 पर आ गया। गंगानगर में तापमान 10ण्8ए बीकानेर में भी 10.8 और जैसलमेर में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में सुबह घना कोहरा छाया नजर आया। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री गिरकर 11 डिग्री पर आ गया। सुबह खेत.खलिहानों में ओस की बूंदें जमी नजर आई। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर समेत तमाम शहरों में आज मौसम बिल्कुल साफ है। सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। जयपुर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहाए न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा था।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब अगले कुछ दिन राज्य में मौसम साफ रहेगा और उत्तर.पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं का असर रहेगाए जिससे सुबह.शाम तेज सर्दी रही। क्योंकि अगले कुछ दिन उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!