उदयपुर, 7 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार मिशन कोटड़ा अंतर्गत राजकीय योजनाओं से अंतिम वंचितों को शत-प्रतिशत जोड़ने व लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत समिति कोटड़ा में गतिमान प्रशासन हाईटेक बस के शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष के अनुसार इन शिविरों का आयोजन पंचायतवार किया जाएगा। इसके तहत 17 फरवरी को भूतवड़, उखलियात, मालवा का चौरा, पिपली खेड़ा व उपलावास पंचायत के लिए मालवा का चौरा पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित होगा। वहीं 24 फरवरी को चापा की नाल, मेवाड़ों का मठ व डांग पंचायत के लिए मेवाड़ो का मठ में, 3 मार्च को बेकरिया व बांकावास पंचायत के लिए बेकरिया में, 10 मार्च को क्यारी, लोहारचा व तेजा का वास के लिए लोहारचा में, 17 मार्च को गोगरुद, घाटा, पालछा व पीपला के लिए गोगरूद में, 24 मार्च को खान, मेरपुर, तिलोई व पावटीकला के लिए मेरपुर में, 31 मार्च को जुनापादर, जुड़ा व दाड़मिया के लिए जुड़ा में, 10 अप्रेल को जोगीवड़, कउचा, बिलवन व डिंगावरी कला के लिए जोगीवड़ में, 17 अप्रेल को पाथरपाड़ी, ढेडमारिया व गउपीपला के लिए ढेडमारिया में, 21 अप्रेल को बडली, खाखरिया व उमरिया के लिए बडली में, 28 अप्रेल को महाड़ी, देहरी व सावन का क्यारा के लिए महाड़ी में, 5 मई को मामेर, मेडी, सड़ा, गुरा, बुढिया व मण्डवाल के लिए मामेर में, 12 मई को बेडाधर, महाद व खोखरा के लिए महाद में, 19 मई को सामोली, खुणा व तिलरवा के लिए तिलरवा में, 26 मई को कुकावास, झेड़, माण्दव़ा, बाखेल व कोदरमाल के लिए बाखेल में, 2 जून को खजुरिया, बिकरनी, रूजियाखुणा व सुलाव के लिए बिकरनी में, 9 जून को नयावास, वागावत, धधमता व कोलिया के लिए नयावास में तथा 16 जून को कोटड़ा, लाम्बाहल्दू, निचलीसुबरी व गांधीसरणा के लिए कोटड़ा पंचायत में शिविर आयोजित होगा।
जिला कलक्टर ने सभी विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को शिविर में आवश्यक रूप से उपस्थित रहते हुए अपने विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। वहीं शिविर में प्राप्त शिकायत व परिवादों को जनसुनवाई में दर्ज करते हुए गुणवत्तापूर्ण त्वरित समाधान कर पात्रलोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है।
–000–
मिशन कोटड़ा: कोटड़ा में गतिमान प्रशासन शिविर 17 फरवरी से
