जिला कलक्टर ने किया युवा संबल मेले का पोस्टर विमोचन

उदयपुर, 21 अप्रैल।  जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल द्वारा आगामी माह में आयोजित किए जा रहे युवा संबल मेले का पोस्टर एवं क्यूआर कोड (आशार्थी पंजीयन) का विमोचन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विरमा राम भी उपस्थित रहे।
संभागीय रोजगार कार्यालय उपनिदेशक मुकेश गुर्जर ने बताया कि आगामी माह में 5 मई को आयोजित होने वाले युवा संबल मेला जिला प्रशासन एवं संभागीय रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजपोल में आयोजित किया जाएगा। मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार, राजकीय स्वरोजगार योजनाएं एवं कौशल प्रशिक्षण से सीधे ही लाभान्वित किया जाएगा। इस हेतु आशार्थी को मेले में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड को स्केन कर पंजीयन करना आवश्यक होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!