चन्द्रार्चन एवं मंगल पूजा, गायत्री यज्ञ तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पीताम्बरा आश्रम में हनुमान महापूजा अनुष्ठान,

बांसवाड़ा, 14 नवम्बर/गायत्री मण्डल की ओर से पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में मंगलवार को विभिन्न अनुष्ठानों के साथ यज्ञ किया गया।

इस दौरान् मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मषि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीपदान, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ, चन्द्र एवं मंगल पूजा विधान, गायत्री यज्ञ सहित विभिन्न अनुष्ठान व यज्ञादि कार्यक्रम हुए।

इनमें मण्डल के संरक्षक श्री दिलीप सराफ एवं पं. नरहरिकान्त आर. भट्ट, पं. मधुसूदन व्यास, पं. जय रणा, पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. राजेन्द्र चौबीसा, श्री ललित कुमार आचार्य, पं. गिरीश जोशी, पं. मुकेश पाठक, श्री हर्षित सोनी आदि ने हिस्सा लिया। यज्ञ में पूर्णाहुति पं. मधुसूदन व्यास ने दी।

बुधवार को सिद्धलक्ष्मी महागणपति अनुष्ठान

मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम परिसर में 15 नवम्बर, बुधवार को प्रातः 11 बजे सिद्धलक्ष्मी महागणपति अनुष्ठान होगा। इसमें ईक्षु रस से अभिषेक, गणपति चतुर्वार तर्पण, गणपति अर्थर्वशीर्ष पाठ, गणेश सहस्रनामावली से मोदकार्पण, दूर्वार्चन, पंचमेवा अर्पण एवं गायत्री यज्ञ आदि अनुष्ठान होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!