उदयपुर, 03 अक्टूबर 2026 | उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र मेनारिया की पुण्यतिथि पर शनिवार को रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने स्वर्गीय मेनारिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने उनके उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कांग्रेसजन सदैव स्मरण करेंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, रोहित पांडे, योगेंद्र कांतिवाल, कन्हैयालाल मेनारिया, नरेश स्वामी सहित कई गणमान्यजन एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
शिवाजी नगर स्थित होटल मोहित में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पंकज कुमार शर्मा ने स्वर्गीय रामचंद्र मेनारिया की तस्वीर पर पुष्प एवं तिरंगी माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण को याद किया।
इस अवसर पर उदयपुर के युवा नेता मोहित मेनारिया एवं कुलदीप बैरवा सहित अन्य उपस्थितजनों ने भी स्वर्गीय रामचंद्र मेनारिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
