आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान, उदयपुर में संचालित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

उदयपुर।  आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान, उदयपुर में संचालित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज दिनांक 18 जुलाई, 2024 को आयोजित किया गया | कार्यक्रम में 28 प्रशिक्षनार्थियों को टूलकिट दिए गए | आज के कार्यक्रम में आकृति क्रिएशन्स, बुटीक की संचालिका,फैशन डिज़ाइनर एवं उदयपुर की मानी हुई फैशन आइकॉन,आकृति मलिक एवं दीप्ति गन्ना, संचालिका परफेक्ट मेकओवर स्टूडियो रहीं | आज के कार्यक्रम में प्रशिक्षनार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल से ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया एवं इस प्रयास को अतिथियों ने सराहा  |

कुछ प्रशिक्षनार्थियों ने आज के अतिथियों के समक्ष अपने ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए व भविष्य में अपने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्लान के बारे में बताया | अतिथियों ने सभी को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं महिलाओं की हर क्षेत्र में बढती भागीदारी का उदाहरण दिया | साथ ही उन्होंने एक सफल नारी का सकारात्मक प्रभाव पुरे परिवार की शिक्षा एवं आमदनी पर जिस तरह से पड़ता हे उस पर भी चर्चा की | दीप्ति गन्ना ने ब्यूटी केयर क्षेत्र में असीम संभावनाओं के बारे में भी जानकारी देकर सभी को प्रोत्साहित किया | इस समापन कार्यक्रम में आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान से शरद माथुर, वैभव गुप्ता, दुर्गा कुंवर सिसोदिया, प्रकाश कुमावत एवं ट्रेनर के रूप में उषा कुमावत की भी भागीदारी रही |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!