फतहनगर। नगर की इंदिरा काॅलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर शनिवार को छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित उक्त कार्यक्रम में भोले के दरबार में विविध व्यजंनों से भरे थाल सजाए गए। पुजारी भगवानपुरी एवं लक्ष्मणपुरी ने महा आरती की तत्पश्चात छप्पनभोग एवं सब्जी का अन्न्कूट कतारबद्ध महिला एवं पुरूषों को वितरित किया गया। आज दिन भर यहां छप्पनभोग एवं सब्जी का अन्नकूट तैयार करने के लिए मंदिर मण्डल के लोग डटे रहे। नगर समेत आस पास के गांवों के लोग भी अन्न्कूट लेने भोले के दरबार में हाजिर हुए। इस अवसर पर भोले का विशिष्ट श्रृंगार भी किया गया। इसी प्रकार से रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शिव मंदिर पर भी शनिवार को छप्पनभोग एवं सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। यहां भी बड़ी तादाद में लोग अन्नकूट लेने पहुंचे।
फतहनगर के शिवालयों पर छप्पनभोग के किए आयोजन
