केंद्रीय मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने समाज की एकता और गरिमा अक्षुण्ण रखने का लिया संकल्प

उदयपुर। केंद्रीय मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की वार्षिक आम सभा बुधवार को देबारी के निकट स्थित निजी फार्म हाउस माउंट मैनर विला में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह  मेतवाला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर उपस्थित रहे। सभा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें विप्रस के प्रधान संरक्षक एवं अध्यक्ष की गरिमा को किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उनके विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति को समाज के कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्हें अविलंब माफी मांगने की चेतावनी दी गई। समाज के भवन मीरा मेद पाठ पर अवैध कब्जा खाली करवाकर वर्तमान कार्यकारिणी को चार्ज सौंपा जाए। भूपाल नोबल्स संस्थान में प्रधान संरक्षक एवं अध्यक्ष के आदेश की पालना हो या स्वतंत्र कमेटी बने। सदस्यता संख्या बढ़ाकर 500 की जाए, जिसमें मेवाड़ के सभी जिलों से ख्यातनाम अनुभवी व्यक्तियों को (चाहे वे छात्र न रहे हों) शामिल किया जाए। बीएन संस्थान मामले में जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैए की निंदा की गई और पारदर्शिता की मांग की गई। संस्थान की विभिन्न जिला व तहसील इकाइयों के चुनाव व कार्यकारिणी विस्तार का प्रस्ताव पास हुआ। संचालन केंद्रीय महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा द्वारा किया गया। बैठक में मेवाड़ के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूंबर व ब्यावर के निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित प्रमुख सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों मुख्य रूप से वागड़ क्षत्रिय महासभा (बांसवाड़ा), जौहर स्मृति संस्थान (चित्तौड़गढ़), भूपाल नोबल्स संस्थान (उदयपुर), देवड़ा नोबल्स सोसाइटी (उदयपुर), भूपाल छात्रावास समिति (चित्तौड़गढ़), कुम्भा ट्रस्ट (भीलवाड़ा), मां बाणेश्वरी संस्थान (प्रतापगढ़), महाराणा प्रताप क्षत्रिय छात्रावास समिति (नाथद्वारा), शेखावत मंच (उदयपुर) एवं राजस्थानी भाषा मान्यता समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महासभा के केंद्रीय महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा के अनुसार बैठक में राघवराज सिंह शिवरती, रावत महेश प्रताप सिंह कोठारिया, राव देवेंद्रनाथ फलीचढ़ा, राव गंगा सिंह बनेडिया, ठाकुर देवेंद्र सिंह देवड़ा (मटून), जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह खोर, महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर चौहान, कुम्भा ट्रस्ट भीलवाड़ा के चेयरमैन ठाकुर जितेंद्र सिंह डाबला व पूर्व चेयरमैन ठाकुर मणिराज सिंह लुहारिया, भूपाल छात्रावास व शिक्षा समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष ठाकुर नरपत सिंह भाटी, देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष भरत भानु सिंह देवड़ा, भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ओछड़, भूपाल नोबल्स संस्थान की एडहॉक कमिटी के प्रतिनिधि सदस्य देवेंद्र सिंह पिपलाज, दिलीप सिंह लुनदा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मोती सिंह झाला, प्रदीप सिंह झाला, पूर्व एडिशनल एसपी गणपत सिंह नारेला व पूर्व एडिशनल एसपी जीवन सिंह शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह बड़ौली, संयुक्त मंत्री भीम सिंह कल्ला खेड़ी, संगठन मंत्री मोहन सिंह ग्यासपुर, पूर्व संगठन मंत्री सतपाल सिंह डोडिया, सांस्कृतिक मंत्री लादू सिंह राणावत उपस्थित रहे।बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह देवदा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर पृथ्वीराज सिंह मोटागांव, राजसमंद जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ताल, जिला मंत्री ठाकुर दिग्विजय सिंह मोहि, चित्तौड़गढ़ जिला मंत्री तेजपाल सिंह खोर, भीलवाड़ा प्रतिनिधि ठाकुर चंद्रवीर सिंह जगपुरा, ठाकुर गंगा सिंह  डाबला, जिला मंत्री रघुवीर सिंह जोगरास, उदयपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ख़ेम सिंह राणावत, सोहन सिंह दुलावत भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!