बीसीआई के विभिन्न विंग्स की वर्क प्लेस विजिट 12 अप्रैल को, राजधानी जयपुर में भी होगा आयोजन – मुकेश माधवानी
उदयपुर। भारत के सबसे उभरते व्यावसायिक संगठन बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) के विभिन्न चैप्टर — बीसीआई युवा, बीसीआई चार्टर ग्रुप और बीसीआई जयपुर की वर्क प्लेस विजिट इस बार 12 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी बिजनेस सर्कल इंडिया ने बीसीआई जयपुर के रूप में सफलतापूर्वक शुरुआत करते हुए अपने कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत इस बार बीसीआई जयपुर के सदस्यों की वर्क प्लेस विजिट अध्यक्ष हिम्मत सिंह नाथावत के वर्कप्लेस 'जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस' अहिंसा सर्किल, पंच बत्ती, सी स्कीम, अशोक नगर, जयपुर में होगी। जहां बीसीआई जयपुर…
