Udaipur News

लायंस क्लब उदयपुर अशोका द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को स्कूली ड्रेस व जूते प्रदान किए 

लायंस क्लब उदयपुर अशोका द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को स्कूली ड्रेस व जूते प्रदान किए 

उदयपुर : लायंस क्लब उदयपुर अशोका के अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया की क्लब के सक्रिय सदस्य लायन अमित जैन ने समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाठरडा खुर्द की कुछ अत्यंत जरूरतमंद बालिकाओं के लिए स्कूली ड्रेस एवं जोड़ी जूते प्रदान किए। विद्यालय की अध्यापिका सुश्री क्वीना मेरी ने इन बालिकाओं की आवश्यकता की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही लायन अमित जैन ने तुरंत अपनी ओर से यह सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे इन बालिकाओं को आवश्यक वस्तुएं समय पर प्राप्त हो सकीं। लायंस क्लब उदयपुर अशोका के सचिव लायन श्रीचंद खथूरिया एवं…
Read More
नव गठित एमपैक्स के व्यवस्थापकों का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

नव गठित एमपैक्स के व्यवस्थापकों का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

उदयपुर, 13 अगस्त। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अन्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रधान कार्यालय में उदयपुर संभाग में नवगठित बहुउद्देश्शीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए समितियों के व्यवसाय विविधिकरण एवं विकास योजनाओं पर  प्रशिक्षण राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं क्षेत्रिय अंकेक्षण अधिकारी आशुतोष भट्ट एवं राईसेम के संकाय सदस्य सुरेश चन्द्र चौधरी का स्वागत बैंक प्रबंध निदेशक डॉ मेहजबीन बानो ने किया। स्वागत उद्बोधन में डॉ बानो ने व्यवस्थापकों से कार्यक्रम में बताए…
Read More
तिरंगा यात्राओं में दिखा उत्साह, कैनवास पर व्यक्त की देश प्रेम की भावनाएं

तिरंगा यात्राओं में दिखा उत्साह, कैनवास पर व्यक्त की देश प्रेम की भावनाएं

हर घर तिरंगा - 2025 उदयपुर, 13 अगस्त। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान की रंगत बिखरी हुई है। उदयपुर जिले में अभियान के तहत शहर-कस्बों से लेकर गांव-ढाणी तक अपार उत्साह देखा जा रहा है। चमचमाती सड़कों से लेकर खेत की मुंडेरों तक तिरंगा लहराने से समूचा माहौल देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ सा नजर आ रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उदयपुर जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व एवं सीईओ जिला परिषद रिया डाबी के निर्देशन में हर घर तिरंगा,…
Read More
स्वाधीनता दिवस मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास

स्वाधीनता दिवस मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास

एडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा उदयपुर, 13 अगस्त। उदयपुर संभाग मुख्यालय पर 79वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास बुधवार को गांधी ग्राउंड में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रिंसह राठौड़, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा की उपस्थिति में शुक्रवार को होने वाले मुख्य समारोह को लेकर की गई तैयारियों का मिनट टू मिनट पूर्वाभ्यास किया गया। एडीएम श्री राठौड़ ने अतिथि आगमन से लेकर ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट की सलामी, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस…
Read More
सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के समक्ष रखा एनसीईआरटी पुस्तक में इतिहास से छेड़छाड़ का मुद्दा

सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के समक्ष रखा एनसीईआरटी पुस्तक में इतिहास से छेड़छाड़ का मुद्दा

गृह मंत्री श्री अमित शाह से राजसमंद सांसद श्रीमती मेवाड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत व सांसद अनिल बलूनी की मुलाकात एनसीईआरटी की पुस्तक में ऐतिहासिक तथ्यों और उत्तराखंड आपदा पर हुई चर्चा नई दिल्ली. माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से सांसदों ने शिष्टाचार मुलाकात की और अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। राजसमंद से सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर एनसीईआरटी की इतिहास की पुस्तकों में प्रस्तुत किए गए तथ्यों पर बात की। साथ ही सांसद ने राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से सम्बंधित जानकारी साझा…
Read More
हार नहीं मानूंगा पुस्तक का लोकार्पण

हार नहीं मानूंगा पुस्तक का लोकार्पण

उदयपुर, 13 अगस्त। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई चित्तौड़ प्रांत एवं राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में लेखक श्री मदन जोशी" सार्थक" की पुस्तक" हार नहीं मानूँगा" का विमोचन एवं उस पर परिचर्चा का कार्यक्रम राजस्थान साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन में संपन्न हुआ। शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। सुमन स्वामी ने सुमधुर स्वरों में माँ वीणा पाणी की वंदना की, तत्पश्चात परिषद गीत दीपा पन्त "शीतल", व डॉ प्रियंका भट्ट ने प्रस्तुत किया। प्रांत मीडिया प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य ने कहा कि बेहतरीन सृजन का कोई विकल्प नहीं होता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने…
Read More
गरीब बालकों के लिए शिक्षिका द्वारा निशुल्क बैग वितरण

गरीब बालकों के लिए शिक्षिका द्वारा निशुल्क बैग वितरण

(प्रतीक जैन)                खेरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेरी की शिक्षिका गायत्री व्यास द्वारा स्थानीय विद्यालय के गरीब छात्र छात्राओं के लिए कक्षा 1 से 5 तक के समस्त बालक बालिकाओं को निशुल्क बेग वितरित किए गए। विद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर महिपाल गरासिया ने बताया कि व्यास द्वारा बालकों को भामाशाह के रूप में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के उपयोगार्थ सामग्री वितरण की जाती रही है। उल्लेखनीय है कि शिक्षिका माह सितंबर 2025 में सेवानिवृत हो रही है। विद्यालय प्रधानाध्यापिका मोनिका डामोर ने शिक्षिका का अभिनंदन करते हुए भामाशाहों को अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर…
Read More
आदर्श विद्यार्थी बनाने हेतु संस्कार शिविर आयोजित 

आदर्श विद्यार्थी बनाने हेतु संस्कार शिविर आयोजित 

(प्रतीक जैन)          खेरवाड़ा, विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के प्रांतीय सचिव मानेंग पटेल व विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव कालू लाल चौबीसा ने वंदना सभा में दीप प्रज्वलित कर संस्कार शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले अतिथि परिचय माध्यमिक प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने कराया। स्वागत रस्म रमा पानेरी, जगदीश मेघवाल ने तिलक ओपरणा ओढाकर किया। प्रांतीय सचिव एवं मुख्य वक्ता पटेल ने भैया बहनों के संस्कार पक्ष के बारे में बताया। संस्कारी शिक्षा से आदर्श विद्यार्थी बनता है। विद्यालय के रीति नीति नियमों का पालन करना, क्रियात्मक कार्य करना, रटना नहीं आदि…
Read More
राज्य स्तरीय टीम ने किया जवास पीएचसी का निरीक्षण

राज्य स्तरीय टीम ने किया जवास पीएचसी का निरीक्षण

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण हुआ। निरीक्षण टीम में डॉ. ओम प्रकाश मीना (डिप्टी डायरेक्टर, पीएमओ करौली) एवं आशुतोष पांडे (डीपीएम करौली) रहे। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी खेरवाड़ा डॉ. अरुण मीणा एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय देव मीणा ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी विभागों की जानकारी दी। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चंद्रशेखर लबाना, नर्सिंग ऑफिसर सोनू डामोर एवं कल्पना परमार ने अपने-अपने विभागों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। नेशनल हेल्थ प्रोग्राम से संबंधित जानकारी एलएचवी ममता मेहता, एएनएम मंजूला मेघवाल एवं सुनीता…
Read More
आन, बान, शान का प्रतीक है तिरंगा – प्रो. सारंगदेवोत

आन, बान, शान का प्रतीक है तिरंगा – प्रो. सारंगदेवोत

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों को बांटे तिरंगे लाखों लोगों की कुर्बानी पर यह दिवस हमें मिला.... विद्यार्थियों ने ली शपथ .... उदयपुर 13 अगस्त / आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश में मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार राजस्थान विद्यापीठ के तीनों परिसरों में  तिरंगा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को देश की आन, बान, शान को अक्षुण्ण बनाये रखने, हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाते हुए कुलपति कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान का प्रतीक है।…
Read More
error: Content is protected !!