भूटान में हिन्दी दिवस पर मिला डॉ. विमला भंडारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वर्ष 2025
उदयपुर 16 सितम्बर। भूटान की राजधानी थिम्फू में हिन्दी दिवस पर "भूटान भारत साहित्य महोत्सव" में क्रान्ति धरा अकादमी की ओर से सलूम्बर की प्रख्यात साहित्यकार एवं सलिला संस्था की संस्थापिका डॉ. विमला भंडारी को साहित्य के समग्र योगदान पर 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वर्ष 2025 प्रदान किया गया। डॉ. विमला भंडारी को सम्मान स्वरूप में अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान शलाका भेंट की गई। समारोह के उद्घाटन सत्र की विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. विमला भंडारी ने हिंदी भाषा को के प्रचार प्रसार में बाल साहित्य की भूमिका, महत्व और उसके योगदान को रेखांकित किया। सालिला संस्थान के मीडिया प्रभारी…
