सांसद डॉ रावत के प्रयास से उमरा-देबारी के 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए रेल मंत्री ने दी 492 करोड़ रूपए की स्वीकृति
सांसद डॉ रावत ने पिछले दिनों रेल मंत्री से की थी मुलाकात दोहरीकरण होने से चित्तौड़गढ़ तथा उदयपुर में पर्यटक गतिविधियां बढेगी भीलवाड़ा में कपड़ा उद्योग व चित्तौडगढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा उदयपुर। उमरा-देबारी के 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को 492 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा इस संबंध में केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आग्रह किया गया था, जिस पर रेल मंत्री ने सर्वे कार्य पूरा करवा कर स्वीकृति प्रदान कर दी है।…
