एसएमसी एवं एसडीएमसी का ब्लॉक स्तरीय केआरपी प्रशिक्षण संपन्न
उदयपुर, 24 दिसम्बर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेश की अनुपालना में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण बड़गांव में संपन्न हुआ। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाओं के माध्यम से दक्ष प्रशिक्षक तैयार होंगे, जो आगामी दिनों में पीईईओ स्तर पर जाकर दो दिवसीय गैर आवासीय (एसएमसी/एसडीएमसी) प्रशिक्षण कार्य को संपन्न करवाएंगे। इस अवसर पर राज्य स्तरीय संदर्भ व्यक्ति श्री ओमप्रकाश खटीक ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एसएमसी/एसडीएमसी के माध्यम से विद्यालय अपने विकास की…
