अंधेरा छटेगा,सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा- सामर
उदयपुर दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर प्रातः 9 बजे जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को राजनीति की धारा बनाने वाले भारतीय राजनीति के अजातशत्रु,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा, पूर्व सांसद व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चापलोत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट,रविन्द्र श्रीमाली,वरिष्ठ…
