Udaipur News

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन 14 से उदयपुर में

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन 14 से उदयपुर में

उदयपुर, 12 अक्टूबर। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन 14 व 15 अक्टूबर को उदयपुर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। सम्मेलन के प्रथम दिन 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार स्वागत भाषण देंगे। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव इंदु शेखर द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल एवं केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के…
Read More
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक महत्त्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक महत्त्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को

बजट में समावेश होने वाले बिन्दुओं पर होगी चर्चा उदयपुर, 12 अक्टूबर। आगामी बजट में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा के लिए प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार ‘स्टेकहोल्डर्स की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 14 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे उदयपुर के रानी रोड़ स्थित हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होगा। मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन ने बताया कि बैठक मेें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति मंे वन विभाग के अतिरिक्त पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में पर्यावरण के…
Read More
उदयपुर निवासी मेघवाल व डॉ. निशा को मिलेगा समर्पण समाज गौरव 2022 अवार्ड

उदयपुर निवासी मेघवाल व डॉ. निशा को मिलेगा समर्पण समाज गौरव 2022 अवार्ड

उदयपुर, 12 अक्टूबर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा 16 अक्टूबर को ’समर्पण समाज गौरव 2022‘ अवार्ड समारोह दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जिसमें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल को तथा साहित्य के क्षेत्र में मूलतः उदयपुर निवासी डॉ. निशा पण्ड्या (शिकागो) को भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल व…
Read More
जियोफिजिकल, पेट्रोलोजी एवं रिमोट सेंसिंग गतिविधियां होंगी सुदृढ – अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस

जियोफिजिकल, पेट्रोलोजी एवं रिमोट सेंसिंग गतिविधियां होंगी सुदृढ – अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस

जयपुर, 12 अक्टूबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में करीब दो करोड़ 65 लाख रु. की लागत से जियोफिजिकल, पेट्रोलोजी एवं रिमोट सेंसिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और सुदृढ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर होने वाले व्यय को राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट सेकिया जाएगा। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में राजस्थान राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जियोफिजिकल के सुदृढीकरण से अधिक गहराई में उपलब्ध मिनरल्स की संभावित क्वांटिटी, क्वालिटी आदि…
Read More
राजस्थान में धतूरे की पांचवीं नई प्रजाति की खोज

राजस्थान में धतूरे की पांचवीं नई प्रजाति की खोज

उदयपुर 12 अक्टूबर। प्रदेश के प्रमुख पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक अनुसंधान के तहत राजस्थान में धतूरे की नई प्रजाति मिली है। इस प्रजाति को ढूंढने का श्रेय उदयपुर के सेवानिवृत्त वन अधिकारी व पर्यावरणविद् डॉ. सतीश शर्मा, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी उदयपुर के जीव विज्ञानी डॉ.अनिल सारस्वत तथा जालौर वन मंडल के सहायक वन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता को जाता है। वनस्पति विज्ञों के अनुसार संसार में धतूरे की 14 प्रजातियां ज्ञात है, जिनमें राजस्थान में 4 प्रजातियां ज्ञात है। हाल ही में राजस्थान में धतूरे की पांचवी प्रजाति धतूरा डिस्कलर का पता चला है। डॉ. सतीश शर्मा…
Read More
राष्ट्रीय निगम योजना के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय निगम योजना के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किये गये है। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के लिये वार्षिक आय 3 लाख, अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिये 1.20 लाख (शहरी क्षेत्र के लिये) एवं 98 हजार (ग्रामीण क्षेत्र के लिये) से अधिक नही होनी चाहिये। सफाई कर्मचारी…
Read More
21 न्यायालय परिसरों में स्थापित होंगे ई-सेवा केन्द्र 

21 न्यायालय परिसरों में स्थापित होंगे ई-सेवा केन्द्र 

जयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 21 न्यायालय परिसरों में ई-सेवा केन्द्र स्थापित करने के लिए 40.32 लाख रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से न्यायालय परिसरों में कम्प्यूटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन व मानव संसाधन सहित विभिन्न कार्य हो सकेंगे। यह केन्द्र अजमेर जिले के बिजयनगर, अलवर, मण्डावर (अलवर), चौहटन (बाड़मेर), तलेरा (बूंदी), सुजानगढ़ (चूरू), सांभर (जयपुर), विराटनगर (जयपुर), दूदू (जयपुर), पोकरण (जैसलमेर), जेजेबी न्यायालय (जैसलमेर), रानीवाडा (जालोर), झुंझुनूं, खेतड़ी, चिड़ावा (झुंझुनूं), ओसियां (जोधपुर), सोजत (पाली), राजसमंद, नाथद्वारा, राजसमंद जेजेबी व पारिवारिक न्यायालय परिसरों में स्थापित किए जाएंगे। ई-सेवा केन्द्रों को…
Read More
एचआरएच ग्रुप के चेयरमैन और राज्यपाल के पर्यटन सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की राज्यपाल से भेंट

एचआरएच ग्रुप के चेयरमैन और राज्यपाल के पर्यटन सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की राज्यपाल से भेंट

राज्यपाल बांसवाड़ा से जयसमंद पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने की अगवानी   उदयपुर 12 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र उदयपुर जिले के जयसमंद के अल्प प्रवास पर रहे। वह दोपहर 2.15 बजे जयसमंद स्थित वन विभाग के अतिथि गृह पहुंचे जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा ने राज्यपाल की अगवानी की। अल्प विश्राम के पश्चात राज्यपाल डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए जहां से उन्होंने जयपुर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। पर्यटन सलाहकार मेवाड़ ने की राज्यपाल से भेंट: राज्यपाल के जयसमंद…
Read More
भाटी ने वित्त नियंत्रक का पदभार सम्भाला

भाटी ने वित्त नियंत्रक का पदभार सम्भाला

उदयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारी श्री विनय भाटी ने महाराणा प्रताप कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वित्त नियंत्रक का पदभार ग्रहण किया। वे जल संसाधन विभाग के मुख्य लेखाधिकारी के पद से स्थानान्तरित होकर आए हैं। इस अवसर पर श्री भाटी ने कहा कि कार्यकाल में विश्वविद्यालय के वित्तीय कार्य को सफलतापूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे।
Read More
हरिश्चन्द्र सिंह को संपादकाचार्य,  मीठेश निर्मोही को साहित्य शिरोमणि अलंकरण से नवाजा

हरिश्चन्द्र सिंह को संपादकाचार्य,  मीठेश निर्मोही को साहित्य शिरोमणि अलंकरण से नवाजा

पत्रकारिता इस दौर का सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण पेशा - हरिश्चन्द्र समाज के अंतिम वर्ग की आवाज उठाने का कार्य मीडिया का - प्रो. सारंगदेवोत   उदयपुर 12 अक्टुबर/ वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि आज मीडिया मिशन मोड से मुनाफे के मोड में आ गया है तथा जन केन्द्रित से प्रबंध केन्द्रित हो गया है। कोई भी अखबार अब पाठक के लिए नहीं बनता और सारे पत्रकार ईमानदारी के लिए दांवपेंच खेल कर पत्रकारिता केा बचा रहे हैं। उन्होने वर्तमान में पत्रकारिता के खतरे बताते हुए कहा कि इस पेशे में दबाव झेलना सीखना पड़ता है। इन दिनों ये पेशा…
Read More
error: Content is protected !!