Udaipur News

168 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया  सम्मानित

168 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

उदयपुर, 3 दिसंबर 2022 । सुधारवादी बोहरा यूथ समुदाय से सम्बद्ध दी बोहरा वेल्फेयर सोसायटी (मण्डी एसोसिएशन) की ओर से इस्लाम के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब की बेटी मौलातिना फातिमा-त्तुज़-ज़ेहरा की शहादत की मजलिस बोहरवाडी स्थित मस्जिद वजीहपुरा में आयोजित की गई जिसमें 168 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2020-2021 के 33 तथा शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 में 135 में छात्र छात्राओं को कक्षा प्रथम से लेकर बारहवीं तक विभिन्न संकायों में तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय…
Read More
यही स्थायी तस्वीर बनी रहे उदयपुर की – उदयपुर सिटीजन सोसायटी

यही स्थायी तस्वीर बनी रहे उदयपुर की – उदयपुर सिटीजन सोसायटी

-उदयपुर को शीघ्र जरूरत स्मार्ट इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम की उदयपुर, 03 दिसम्बर। उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि जो तस्वीर अभी उदयपुर की नजर आ रही है, उस तस्वीर को स्थायी बनाए रखने के प्रयास करने होंगे। जब जी-20 की एक बैठक के लिए उदयपुर की सड़कें सुधर गईं, दीवारें सज गईं, अतिक्रमण हटा दिए गए, लेकिन ऐसा न हो कि पखवाड़े भर बाद यह सपना बन कर रह जाए। इसके लिए प्रशासन को स्थायी रूप से मॉनिटरिंग की व्यवस्था करनी चाहिए। उदयपुर सिटीजन सोसायटी की शनिवार को यहां अम्बामाता स्थित कार्यालय…
Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल देंगी देश भर के वेडिंग एक्सपर्ट को अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल देंगी देश भर के वेडिंग एक्सपर्ट को अवॉर्ड

21 दिसंबर को वेडिंग एंड लाइफ़स्टाइल अवॉर्ड नाइट में एक्स्पर्ट करेंगे चर्चा उदयपुर, 3 दिसंबर। बॉलीवुड का जलवा एक बार फिर प्रदेश में होगा। क्योंकि जयपुर के राजन कायस्थ और आरती निर्वाण एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ उदयपुर के लाभगढ़ पैलेस में 21 दिसंबर को शुभ वेडिंग्स एंड लाइफ स्टाइल अवॉर्ड्स करेंगे। वे देशभर के वेडिंग्स और लाइफ स्टाइल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को सम्मानित करेंगे और उनके लिए इंटरेक्टशन सेशन रखा जाएगा। आयोजक राजन कायस्थ ने बताया, कि हमारा उद्देश्य राजस्थान वेडिंग टूरिज्म को बढ़ाना है। इसके लिए देशभर से करीब 300 वेडिंग व लाइफ स्टाइल एक्सपर्ट को आमंत्रित किया…
Read More
अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज प्रद्युम्न को मिला स्वर्ण

अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज प्रद्युम्न को मिला स्वर्ण

उदयपुर, 3 दिसंबर। उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज प्रद्युम्न सिंह राव ने भोपाल में जारी 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक व यूथ वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान उदयपुर का नाम का रोशन किया है। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि प्रद्युम्न वर्तमान में इंडियन आर्मी में सेवारत है और गत वर्ष दिल्ली में आयोजित 64 भी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी प्रद्युम्न सिंह ने स्वर्ण प्राप्त किया था।
Read More
अंगदान महादान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

अंगदान महादान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 3 दिसंबर। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानी चौहट्टा में अंगदान महादान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं विशेषज्ञ श्रीमती शमीन हुसैन ने विद्यार्थियों को मानव जीवन में अंगदान के महत्व के बारे में बताया और छात्रों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।  पुनीत जैन ने भी अपने विचार रखे । संस्था प्रधान श्रीमती ईशा धर्मावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
Read More
शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम

शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम

उदयपुर, 3 दिसंबर। राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत शनिवार को भोइयों की पचोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक रखी गई। पचोली सहित उखलिया घाटी, फलासिया आदि के अभिभावक पहुंचे। कक्षा 3 से 8 वीं तक के बालकों के अभिभावकों ने उपस्थित होकर जहां विद्यार्थियों के परिणाम को जाना वहीं उनकी उपस्थिति और दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। प्रत्येक कक्षा के शिक्षक, शिक्षिका ने बालक की नियमित उपस्थिति सहित अध्ययन के स्तर और अन्य पक्षों की जानकारी दी। यह जानकारी संस्था प्रधान देशपाल सिंह शेखावत ने दी। आयोजन में…
Read More
मूक बधिर छात्राओं के साथ मनाया दिव्यांगजन दिवस

मूक बधिर छात्राओं के साथ मनाया दिव्यांगजन दिवस

उदयपुर, 3 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं थियोसोफिकल सोसायटी द्वारा मुक बधिर छात्राओं के साथ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया। जिसमे जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमंत खटीक और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली ने छात्राओं को मतदान पंजीकरण की जानकारी दी और मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई, साथ ही बच्चियों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर विभागीय छात्रावास अधीक्षक भरत नागदा, संस्थान के व्यवस्थापक अर्जुन सिंह, वार्डन सोनिया रावत उपस्थित रहे।
Read More
उदयपुर के आईए मेनारिया हुए सम्मानित

उदयपुर के आईए मेनारिया हुए सम्मानित

उदयपुर, 3 दिसंबर। राज्य सरकार के विशेष योग्यजन निदेशालय की ओर से शनिवार को जयपुर मे आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह मे उदयपुर जि़ले के सूचना सहायक प्रकाश मेनारिया को राजकीय सेवा मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं शासन सचिव समित शर्मा ने मेनारिया को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Read More
लेकसिटी में आज 20 से ज्यादा देशों से पहुंचेंगे परदेसी पाँवणे

लेकसिटी में आज 20 से ज्यादा देशों से पहुंचेंगे परदेसी पाँवणे

विदेश मंत्रालय व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप उदयपुर 3 दिसंबर। लेकसिटी में जी 20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन के लिए शनिवार को जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय से आए अधिकारियों के दलों ने अलग-अलग स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। नायडू पहुंचे एयरपोर्ट विदेश मंत्रालय के जी 20 सचिवालय के संयुक्त निदेशक सचिव नगराज नायडू ने एयरपोर्ट पहुंचकर यहां पर विदेशी अतिथियों के लिए  स्वागत के लिए पर्यटन विभाग, एयरपोर्ट और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित किए गए विभिन्न फ्लेक्स…
Read More
भारत को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, सनातन मूल्यों को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का अद्भूत अवसर – प्रो. सारंगदेवोत

भारत को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, सनातन मूल्यों को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का अद्भूत अवसर – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर  03 दिसम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अन्तर्गत संचालित अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में ‘‘ जी20 शिखर सम्मेलन का भारत पर राजनेतिक एवं आर्थिक प्रभाव ’’ विषयक पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता देवी अहिल्या विवि इन्दौर के प्रो. गणेश कावड़िया ने कहा कि जी20 की बैठक में वित्तीय एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के लिए आर्थिक असंतुलन, जलवायु परिवर्तन, आय की असमानता , युक्रेन युद्ध जैसी समस्याओं का निदान तीन मॉडल तकनीक परिवर्तन, पूंजी संरचना में…
Read More
error: Content is protected !!