Udaipur News

राज्य के पेंशनर्स को राहत—अब 18 दिसम्बर तक दे सकेंगे आयकर में छूट हेतु निवेश की सूचना

राज्य के पेंशनर्स को राहत—अब 18 दिसम्बर तक दे सकेंगे आयकर में छूट हेतु निवेश की सूचना

जयपुर, 05 दिसंबर। राज्य के पेंशनर्स अब 18 दिसम्बर तक  अपने आयकर में छूट हेतु निवेश की सूचना दे सकेंगे। पूर्व में 30 नवम्बर तक पेंशनर्स को उनकी आयकर में छूट दिए जाने संबंधी निवेश की सूचना वेबसाइट पर प्रस्तुत करने की सुविधा दी गई थी। अनेक पेंशनर्स द्वारा उक्त समयावधि को बढ़ाने के लिए की गई मांग को ध्यान में रखते हुए पेंशन विभाग द्वारा राजस्थान सिविल पेंशनर्स के लिए यह सूचना प्रस्तुत कराने की अवधि अब 18 दिसम्बर तक बढ़ा दी है। पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर निदेशालय के निदेशक श्री संजय सोलंकी ने बताया कि सूचना प्रस्तुत करने के लिए सभी पेंशनर्स IFPMS या https://pension.raj.nic.in टाईप कर पेंशन विभाग…
Read More
जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य में जिप्सी सफारी के लिए वाहनों के पंजीयन एवं दर निर्धारण की बैठक 8 को

जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य में जिप्सी सफारी के लिए वाहनों के पंजीयन एवं दर निर्धारण की बैठक 8 को

उदयपुर 5 दिसंबर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देशानुसार में जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य में जिप्सी सफारी हेतु वाहनों के पंजिकरण एंव दर निर्धारण हेतु स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ सीसीएफ वन्यजीव की अध्यक्षता में 8 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल, वन भवन, उदयपुर में एक बैठक का आयोजन रखा गया है। डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने सभी संबंधित स्टेक होल्डर्स कल इस बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।
Read More
ओमान के शेरपा पंकज ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को स्मृति चिह्न भेंट किया

ओमान के शेरपा पंकज ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को स्मृति चिह्न भेंट किया

उदयपुर. जी-20 शेरपा मीटिंग में शामिल होने के लिए उदयपुर आए ओमान के शेरपा पंकज खिमजी ने सोमवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट कर  ओमान का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ओमान शेरपा पंकज और लक्ष्यराज सिंह के बीच करीब आधे घंटे तक मेवाड़ और ओमान की भौगोलिक परिस्थितियों और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की।
Read More
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन के सान्निध्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न उदयपुर से कौशल मूंदड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नानालाल आचार्य उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा प्रदेश सचिव और भरत शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने उदयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विवार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने रविवार को निर्वाचन की घोषणा की। विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक कुछ प्रत्याशियों के आम सहमति से शनिवार को नामांकन पत्र वापिस लिए गए। रविवार को प्रत्याशियों…
Read More
भारत में पहली बार विद्यापीठ की मेजबानी में तीन दिवसीय विश्व जल सम्मेलन 8-10 दिसम्बर को

भारत में पहली बार विद्यापीठ की मेजबानी में तीन दिवसीय विश्व जल सम्मेलन 8-10 दिसम्बर को

विश्व के छहों महाद्वीपों के प्रतिनिधि भाग लेने आएँगे उदयपुर में बाढ़, सुखे की समस्या एवं इसके समाधान पर होगा मंथन देश, विदेश के 120 से अधिक प्रतिभागी लेगे भाग   बैठक में  बोस्निया के राजदूत मोहम्मद शेनजीक, मैगसेसे पुरस्कार विजेता पानी वाले बाबा डॉ राजेंद्र सिंह  होगे शरीक उदयपुर 05 दिसम्बर/विश्व में बाढ़, सुखे के कारणों एवं इसकी रोकथाम के लिए जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं विश्व जन आयोग स्वीडन के संयुक्त तत्वावधान में 8-10 दिसम्बर को विद्यापीठ की मेजबानी में होने वाली विश्व जल सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इसके…
Read More
उदयपुर शहर में भारत की जी 20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक का दूसरा दिन

उदयपुर शहर में भारत की जी 20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक का दूसरा दिन

भारत की जी 20 प्राथमिकताओं पर पहली शेरपा बैठक के दूसरे दिन चर्चा शुरू उदयपुर, 5 दिसंबर ।   भारत की G20 प्रेसीडेंसी की 4 से 7 दिसंबर 2022 तक निर्धारित पहली शेरपा बैठक में कल उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय शेरपाओं, उनके प्रतिनिधिमंडलों और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का स्वागत किया गया। बैठक के पहले दिन जी 20 इंडिया शेरपा के साथ एक अनौपचारिक मीडिया बातचीत सहित विभिन्न गतिविधियों के साथ 'सतत विकास लक्ष्यों' पर बातचीत हुई। ये विकास लक्ष्य थे 2030 एजेंडा के मिडपॉइंट पर ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स। इसके अलावा जल सांझी कला का एक प्रदर्शन, प्रतिनिधियों के लिए एक नेटवर्किंग कार्यक्रम,…
Read More
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर, 5 दिसंबर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत विश्व मृदा दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव एवं जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में डॉ.बहादुर सिंह ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए मृदा के सेम्पल के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं संस्था प्रमुख डॉ. पी.सी. भटनागर ने मृदा स्वास्थ्य के लिए पशुधन की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यशाला में डॉ. भगवत सिंह एव संजय धाकड़ द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती एवं इससे मृदा पर होने वाले लाभकारी प्रभावों…
Read More
6 व 7 दिसंबर को आमजन के लिए बंद रहेगा कुम्भलगढ़ दुर्ग

6 व 7 दिसंबर को आमजन के लिए बंद रहेगा कुम्भलगढ़ दुर्ग

उदयपुर, 5 दिसंबर। उदयपुर में चल रहे जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न देशों के शेरपा के प्रस्तावित कुम्भलगढ़ दुर्ग भ्रमण के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली के निर्णयानुसार 6 व 7 दिसंबर को आमजन का कुम्भलगढ़ दुर्ग मेें प्रवेश वर्जित रहेगा। विभाग के जोधपुर मण्डल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. बीरी सिंह ने राजसमन्द जिला प्रशासन व उपखण्ड अधिकारी कुम्भलगढ़ को निर्देश दिए कि वे इसकी पालना सुनिश्चित कराएं तथा दुर्ग के आसपास संचालित सभी होटल संचालकों व टेक्सी मालिकों को भी पाबंद करें कि 6 व 7 दिसंबर दुर्ग भ्रमण प्रयोजनार्थ किसी…
Read More
निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर शुरु

निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर शुरु

उदयपुर 5 दिसंबर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार में निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर का शुभारम्भ सोमवार को उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. पप्पूलाल मीणा, मुख्य आबकारी अधिकारी वृद्धिचंद गर्ग, शिविर प्रभारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य द्वारा भगवान धन्वन्तरि को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ पप्पूलाल मीणा ने बताया कि आमजन को आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से होने वाले लाभ को पहुंचाने के उद्देश्य से पंचकर्म शिविरों का आयोजन प्रतिमाह किया जा रहा है। शिविर में 65 रोगियों को पंचकर्म चिकित्सा परामर्श दिया गया। जिसमे सायटिका, कमर दर्द,…
Read More
जी 20 शेरपा बैठक का अनोखा पल-राजस्थानी साफे में बंधे दुनिया के 29 देश

जी 20 शेरपा बैठक का अनोखा पल-राजस्थानी साफे में बंधे दुनिया के 29 देश

दरबार हॉल में चली मैराथन जी-20 बैठक में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा उदयपुर 5 दिसम्बर। सोमवार को सुबह से शाम तक ताज फतेह प्रकाश पैलेस के दरबार हॉल में जी-20 शेरपा बैठक का दौर चला। प्रातः 8.30 बजे बैठक की शुरुआत करते हुए भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग सचिव अजय सेठ द्वारा फायनेंस ट्रेक पर ओवरव्यू प्रस्तुत किया गया। प्रातः 9 बजे से टेक्नीकल ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा हुई जिसमें डिजिटल इकोनोमी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर चर्चा हुई। इसके पश्चात ग्रीन…
Read More
error: Content is protected !!