Udaipur News

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण-जिला प्रभारी मंत्री शुक्रवार को करेंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम मे शिरकत

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण-जिला प्रभारी मंत्री शुक्रवार को करेंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम मे शिरकत

विकास प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन, जिला दर्शन पुस्तिका का करेंगे विमोचन उदयपुर 21 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सूचना केंद्र में होगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि प्रभारी मंत्री सूचना केंद्र के प्रदर्शनी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात वे जिले में गत चार वर्षों में हुए विकास…
Read More
राज्यपाल ने नगाड़ा बजाकर शिल्पग्राम उत्सव का हुआ आगाज

राज्यपाल ने नगाड़ा बजाकर शिल्पग्राम उत्सव का हुआ आगाज

उदयपुर, 21 दिसंबर। झीलों की नगरी में लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का आगाज बुधवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रदेश के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने पारंपरिक नगाड़ा बजाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर इस उत्सव का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि शिल्पग्राम जीवन से जुड़ी उत्सवधर्मिता का त्योहार है। भारतीय संस्कृति जीवन से जुड़े संस्कारों से ही प्रत्यक्षतः जुड़ी हुई है। जीवन से जुड़े जो संस्कार हैं, उनसे ही कला उपजती रही है। उन्होंने कहा कि यहां जो स्टॉल लगाए हैं, उनको देखकर स्पष्ट ही यह अनुभूत होता…
Read More
सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह-187 को पीएचडी की डिग्री व 107 को गोल्ड मेडल, देवेंद्र झाझरिया एवं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डी लिट की मानद उपाधि

सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह-187 को पीएचडी की डिग्री व 107 को गोल्ड मेडल, देवेंद्र झाझरिया एवं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डी लिट की मानद उपाधि

नवाचारों के समावेश से ही प्रभावी होगी शिक्षा-राज्यपाल विद्या विवेक का निर्माण करती है लेकिन इसे आत्मसात करना जरूरी-प्रो मिश्र उदयपुर, 20 दिसंबर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ। कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र ने 107 गोल्ड मेडल और 187 पीएचडी डिग्रियों का वितरण किया। भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी लिट) की मानद उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह की शुरुआत कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र के नेतृत्व में सभी डीन डायरेक्टर एवं विभाग अध्यक्षों का अकादमिक प्रोसेशन निकालने…
Read More
प्रेषिका को विद्यावाचस्पति की उपाधि

प्रेषिका को विद्यावाचस्पति की उपाधि

उदयपुर, 20 दिसंबर। सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाथद्वारा में चित्रकला विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रेषिका द्विवेदी को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई। उदयपुर निवासी प्रतिभावान चित्रकार द्विवेदी ने अपना शोध कार्य भारतीय आधुनिक चित्रकला में अभिप्रयोगात्मक छाया-प्रकाश का आग्रह और वैविध्य- एक अध्ययन ष् विषय पर पूर्ण किया है। जिसमें छाया एवं प्रकाश की नवीनतम तकनीकों पर पूर्ण मौलिकता से गहन शोध किया गया है। डॉ प्रेषिका ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में दृश्य कला विभाग के प्रो. मदन सिंह राठौड़ के निर्देशन में…
Read More
सेलू में सिलिकोसिस जागरूकता कैम्प का आयोजन

सेलू में सिलिकोसिस जागरूकता कैम्प का आयोजन

उदयपुर, 20 दिसंबर। खान विभाग की ओर से उदयपुर जोन क्षेत्राधिकार में सिलिकोसिस रोकथाम एवं श्रम व खनन सुरक्षा नियमों की प्रभावी अनुपालना में सेलू गांव में सिलिकोसिस जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। अतिरिक्त निदेशक (खान) महेश माथुर के निर्देशों की पालना में अधीक्षण खनि अभियन्ता एन.के.बैरवा व खनि अभियन्ता उदयपुर पिंकराव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में खान सुरक्षा समस्याओं व सिलिकोसिस रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए उपयोगी जानकारी दी गई। कैम्प में पर्यावरण संरक्षण व खनन कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, डस्ट एक्स्टेªक्टर का उपयोग, मास्क का उपयोग करने डॉ प्रेम निनामा…
Read More
जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित

जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित

उदयपुर, 20 दिसंबर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के आदेशानुसार वर्ष 2023 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इस आदेश के तहत शुक्रवार 24 मार्च को गणगौर पर्व एवं सोमवार 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले में अवकाश रहेगा। पर्यावरण समिति की बैठक 21 को उदयपुर 20 दिसंबर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक 21 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। समिति के सदस्य सचिव तथा उप वन संरक्षक सुपोंग शशी ने बताया कि बैठक में पर्यावरण एवं पौधारोपण संरक्षण, मार्बल स्लरी निस्तारण, औद्योगिक…
Read More
बेरोजगार युवाओं के लिए ई-रिक्शा से जुड़ रोजगार पाने का अवसर

बेरोजगार युवाओं के लिए ई-रिक्शा से जुड़ रोजगार पाने का अवसर

उदयपुर 20 दिसंबर। जिला प्रशासन के निर्णयानुसार शहर में बड़ी संख्या में ई रिक्शा चलाए जाने हैं। ई रिक्शा संचालन से न सिर्फ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। ई रिक्शा चलाने के इच्छुक अभ्यर्थी ई रिक्शा डिस्ट्रीब्यूटर सिंघवी मोटर्स तितरडी से 9351324625 एवं 9414169224 पर संपर्क कर सकते हैं। ई रिक्शा प्रदूषण मुक्त है एवं इसकी प्रति किलोमीटर संचालन दर बहुत कम है। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक स्थगित उदयपुर, 20 दिसंबर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित…
Read More
एडीएम सिटी ने ली विभिन्न विभागों की बैठक-कहा-जोधपुर जैसी घटना उदयपुर में ना हो, इसके लिए सतर्कता बरतें

एडीएम सिटी ने ली विभिन्न विभागों की बैठक-कहा-जोधपुर जैसी घटना उदयपुर में ना हो, इसके लिए सतर्कता बरतें

उदयपुर, 20 दिसंबर। जोधपुर जिले में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई दुर्घटना के दृष्टिगत राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को एडीएम सिटी प्रभा गौतम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम ने कहा कि जोधपुर जिले में गैस सिलेण्ड़र विस्फोट जैसी दुर्घटना उदयपुर में घटित न हो इसके लिये पुख्ता इंतजाम करंे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को विवाह स्थल, समारोह स्थलों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उपयोग किये जा रहे एलपीजी गैस सिलेण्ड़र की सुरक्षा तथा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पूर्ण रूप से वर्जित किया जाकर नियमित जांच…
Read More
स्वच्छता की शुरूआत अपने घर से करे – संदीप कुलश्रेष्ठ

स्वच्छता की शुरूआत अपने घर से करे – संदीप कुलश्रेष्ठ

क्लीन इंडिया - क्लीन ट्यूरिजम ’’ के तहत वर्कशॉप का हुआ आयोजन उदयपुर 20 दिसम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक ट्यूरिजम एवं होटल मैेनेजमेंट विभाग व आईआईटीटीएम ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव, अतूल्य भारत ‘‘ क्लीन इंडिया - क्लीन ट्यूरिजम ’’के तहत वर्कशाप का आयोजन किया। आयोजन सचिव डॉ. मधु मुर्डिया ने बताया कि वर्कशॉप में उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क, होटल मैनेजमेंट, प्रबंध अध्ययन संस्थान, आईटी विभाग के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, नुक्कड नाटक से स्वच्छता का संदेश दिया।…
Read More
जिला वॉलीबॉल जूनियर टीम चयनित

जिला वॉलीबॉल जूनियर टीम चयनित

उदयपुर, 20 दिसंबर। सीकर में 21 से 23 दिसंबर कतक आयोजित होने वाली जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित उदयपुर की टीम मंगलवार को रवाना हुई। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग की टीम 3 दिवसीय प्रतियोगिता मै हिस्सा लेगी। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षक अजीत जैन द्वारा शिविर लिया गया।अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल ने शिविर मै खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए। खेल एक्सपर्ट ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, बंशीलाल  मेहता, डी.एन.धाभाई, कुंदन पंड्या, ललित भंडारी, मदन राठौड़, वीना राठौड़, अजय मोगरा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज सरसिया, बलवंत चौधरी, मोहन…
Read More
error: Content is protected !!