Udaipur News

केंद्रीय मंत्री ने चित्तौड़गढ़ पुरातत्व विभाग को सौंपी भगवान नटराज की मूर्ति

केंद्रीय मंत्री ने चित्तौड़गढ़ पुरातत्व विभाग को सौंपी भगवान नटराज की मूर्ति

चित्तौड़गढ़, 15 जनवरी। केंद्रीय संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को कुंभा महल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लंदन से वापिस लाई गई भगवान नटराज की प्राचीन मूर्ति स्थानीय पुरातत्व विभाग को सौंपी। उन्होंने जौहर शिलालेख का लोकार्पण किया। साथ ही, पुरातत्व विभाग द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेशों से मूर्तियों को वापस लाने के प्रयासों में सरकार को काफ़ी सफलता मिली है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने चित्तौड़गढ़ किले पर रोप वे के निर्माण हेतु भारतीय पुरातत्व…
Read More
विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मनाया लोहरी पर्व

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मनाया लोहरी पर्व

उदयपुर। विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगिरि में मकर संक्रान्ति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध क्लासिकल नृत्यांगना देवयानी ने विद्यालय के गांधीवादी शिक्षा का अनुसरण करने तथा बच्चों को बुनियादी शिक्षा दिये जाने के जैसे नवाचारों को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय मेहता ने विकास की बजाय सरलता एवं नैतिकता से जीवन निर्वहन की सीख दी। विशिष्ट अतिथि मुख्य संचालक अनुराग प्रियदर्शी ने बच्चों को मकर संक्रांति के भौगोलिक महत्व के बारे में समझाया। प्राचार्या विजयश्री यादव ने स्लाइड प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों से अभिभावको…
Read More
प्रदेश में 78634 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा

प्रदेश में 78634 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा

-सर्वाधिक 88 प्रतिशत उपस्थिति चुरू जिले में उदयपुर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की ओर से रविवार को प्रदेश के 339 केन्द्रों पर आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में 95565 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 78634 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जो अब तक की सबसे अधिक 82प्रतिशत उपस्थिति रही। नोडल अधिकारी कमलेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि इस परीक्षा में सबसे ज्यादा उपस्थिति चुरु जिले में 88 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि सबसे ज्यादा पंजीकृत विद्यार्थी जयपुर जिले के 7090 विद्यार्थी रहे। सबसे कम पंजीकरण जैसलमेर जिले में 603 विद्यार्थियों का रहा। परीक्षा की निष्पक्षता, नियमबद्धता और स्वच्छता कायम रखने…
Read More
विद्युत लाइन की चिंगारी से स्वाह हुआ 25 बीघे में खड़ा चारा

विद्युत लाइन की चिंगारी से स्वाह हुआ 25 बीघे में खड़ा चारा

उदयपुर। समीपवर्ती डाकन कोटड़ा क्षेत्र में खेतों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी गिरने से नीचे 25 बीघा बीड़े में खड़ा चारा जलकर स्वाह हो गया। पीड़ित काश्तकारों ने आक्रोश जताते हुए इस घटना के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों को जिम्म्ेदार ठहराते हुए उन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। काश्तकारों ने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। पीड़ित किसान डूंगर सिंह ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा बीडे के बीच में से बिजली लाइन निकाल रखी है जिसके सभी तार का रखरखाव नहीं होने के चलते बीडेÞ…
Read More
श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज का 12वा सामूहिक विवाह 26 को

श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज का 12वा सामूहिक विवाह 26 को

उदयपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज विकास संस्थान के बैनर तले श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के उद्देश्य और कम खर्च के रीति - रिवाज,सुखी परिवार सुखी समाज के उत्कृष्ट नारे को लेकर सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के लिए समाज की अग्रणी संस्था श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज विकास संस्थान उदयपुर एक अच्छी सोच और नेक कार्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और पूरे समाज की सहभागिता से 12 वे सामूहिक विवाह का आयोजन 26 जनवरी 2023 को किया जा रहा है। संस्थान की महिला अध्यक्ष मीनाक्षी सुथार ने बताया कि…
Read More
भारतीय थल सेना का 75 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लस से मनाया

भारतीय थल सेना का 75 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लस से मनाया

- एन सी सी केडेट्स का किया सम्मान,  देश की एकता, अखण्डता की दिलाई शपथ - युवा पीढ़ी महापुरूषों की जीवनी को अपने जीवन में आत्मसात करें - कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत उदयपुर 15 जनवरी / भारतीय थल सेना के 75वें स्थापना दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि की ओर से रविवार को प्रतापनगर स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार में एनसीसी केेडेट्स को सम्मानित एवं देश की एकता खण्डता की शपथ दिलाते हुए कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है जो हमें एनसीसी के माध्यम से सिखने को मिलता…
Read More
उदयपुर में नाबालिग ने कार से चार जनों को रौंदा, वीडियो सामने आया तो पुलिस ने हिरासत में लिया

उदयपुर में नाबालिग ने कार से चार जनों को रौंदा, वीडियो सामने आया तो पुलिस ने हिरासत में लिया

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में 16 साल के एक नाबालिग ने कार से चार जनों को रौंद डाला, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपित नाबालिग का हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार कार नाबालिग के फूफाजी के नाम रजिस्टर्ड है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। शुक्रवार देर शाम दसवीं में पढ़ने वाला 16 साल का नाबालिग कार चला रहा था। जो अचानक बेकाबू हो गई और उसने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को चपेट में ले लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद…
Read More
मेवाड़ टॉक फेस्ट: लोगों, पोस्टर, वेबसाइट का विमोचन

मेवाड़ टॉक फेस्ट: लोगों, पोस्टर, वेबसाइट का विमोचन

उदयपुर, 14 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन सिटीएई के प्लसमेन्ट सेल हॉल में 23 जनवरी को होने जा रहा है। इसी कड़ी में फेस्ट के लोगों, पोस्टर और वेबसाइट का विमोचन किया गया। विमोचन जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के उप निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुंजन आचार्य ने किया। डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि इस तरह का फेस्ट का आयोजन विद्यार्थियों एवं युवाओ के लिए निश्चित ही हितकारी होगा। डॉ. कमलेश शर्मा ने फेस्ट टीम का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी एवं मेवाड़ टॉक…
Read More
आईएसएसएन जर्नल  का हुआ विमोचन

आईएसएसएन जर्नल  का हुआ विमोचन

उदयपुर 14 जनवरी / एकेडमिक एसोसिएशन ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट  द्वारा प्रकाशित ऑनलाइन आईएसएसएन  जर्नल का विमोचन शनिवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कोटा खुला विवि के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, एसोसिएशन के अध्यक्ष, डॉ. सागर सांवरिया, सचिव  डॉ हेमंत कदुनिया, मुख्य संपादक डॉ नम्रता खेमराज यादव, डॉ मोहम्मद आबिद ने किया।  जर्नल में एसोसिएशन के सदस्यों के 24 शोध पेपर का संकलन किया गया है। इस अवसर पर प्रो. सोडाणी ने कहा कि निश्चित ही एसोसिएशन का यह प्रयास राजस्थान ही नहीं संपूर्ण…
Read More
मकर संक्रान्ति पर बही सेवा गंगा – नारायण सेवा के शिविरों में 850 से अधिक दिव्यांग हुए लाभान्वित

मकर संक्रान्ति पर बही सेवा गंगा – नारायण सेवा के शिविरों में 850 से अधिक दिव्यांग हुए लाभान्वित

उदयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं मकर संक्रान्ति के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार व दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से उदयपुर के दिव्यांग एवं वृद्धजनों के सेवार्थ विशाल शिविर सैकड़ों दिव्यांगों के चहेरों पर मुस्कान लाने के साथ शनिवार को सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग बन्धुओं को आत्मनिर्भर बनाने व पुनर्वास के क्षेत्र में बेमिसाल काम कर रहा हैं। दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा में लौटने लगे है। समारोह के अध्यक्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता…
Read More
error: Content is protected !!