Udaipur News

एनसीसी का दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

एनसीसी का दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

600 से अधिक केडेट्स ने लिया भाग युवा जीवन में सोच हमेशा उंची रखे - प्रो. सारंगदेवोत छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियाॅ उदयपुर 30 जुलाई / 2 राज आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया की ओर से आयोजित दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण  शिविर का समापन रविवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन के सभागार में केडेट्स द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर दी गई जमकर प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर…
Read More
एनयूजेआई के राष्ट्रीय महा-अधिवेशन के लिए जार राजस्थान ने कसी कमर

एनयूजेआई के राष्ट्रीय महा-अधिवेशन के लिए जार राजस्थान ने कसी कमर

- जार पदाधिकारियों ने वर्चुअल मीटिंग करके जिम्मेदारी तय की जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (एनयूजेआई) की ओर से  26 व 27 अगस्त, 2023 को जयपुर में आयोजित  राष्ट्रीय महाधिवेशन की व्यवस्थाओं के लिए जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस आयोजन में 1500 से अधिक पत्रकार आएंगे।  पत्रकारों के ठहराव, भोजन, आवागमन आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और उक्त व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों के गठन करके पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी के निर्देशन में चल रही तैयारियों को लेकर रविवार को जार राजस्थान…
Read More
150 लोगों ने कराई निशुल्क दूध जाँच  

150 लोगों ने कराई निशुल्क दूध जाँच  

उदयपुर. महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति तथा उदयपुर सरस डेयरी के संयुक्त तत्वाधान में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए "दूध का दूध पानी का पानी" अभियान के अंतर्गत निशुल्क दूध की जाँच शिविर का रविवार को समिति परिसर में आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि 150 लोगों ने दूध की निशुल्क जांच कराई  हैं। जांच कराने आए व्यक्ति को लेक्टोमीटर निशुल्क दिया गया।
Read More
10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक

10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक

गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की 18 वीं कावड यात्रा आगामी 21 अगस्त को शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनेतिक संगठनों की हुई बैठक उदयपुर 30 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 21 अगस्त को समिति द्वारा गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए रविवार को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड परिसर में  अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक…
Read More

अधिक मास के द्वितीय सोमवार आशुतोष भगवान रजत पालकी में सवार में ओगडी माई धुणी (शक्ति पीठ) पर होंगे विराजमान

गौ-माता को धराया लपसी का भोज सैयद हबीब उदयपुर 30 जुलाई। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण मास व अधिक मास के द्वितीय सोमवार पर श्रावण महोत्सव को लेकर प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रन्यास अध्यक्ष ने आगामी शाही सवारी व वर्ष भर चलने वाले रजत वर्ष महोत्सव पर विचार विमर्श किया। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि रजत वर्ष महोत्सव के अन्तर्गत शिवधाम विकास यात्रा के तहत्  मंदिर प्रांगण में 51 फीट त्रिशुल, डमरू, त्रिपुण्ड, स्वस्तिक व ओम के आकार मंे स्थापित होगा जो फतहसागर के छोर से नजर आएगा।…
Read More
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने 1700 पौधों का किया वितरण

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने 1700 पौधों का किया वितरण

पौधें लेने जनता उमड़ पड़ी,रविवार को भी होगा पौध वितरण उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पौध वितरण के क्रम में शनिवार को शहर में 4 विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क पौध वितरण किया गया। जहंा पौधे लेने जनता उमड़ी पड़ी। पहले दिन 1700 पौधों को वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम का उद्घाटन वन विभाग के मुख्य वन्य जीव संरक्षक आर.के.जैन ने किया। जैनठेला के निदेशक सुभाष जैन विशिष्ठ अतिथि थे। संरक्षक आर.के.जैन ने बताया कि वन विभाग रोटरी क्लब उदयपुर व राजस्थान पत्रिका के…
Read More
विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ मॉडल एवं श्रेष्ठ स्टॉलों को किया सम्मानित

विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ मॉडल एवं श्रेष्ठ स्टॉलों को किया सम्मानित

तीन दिवसीय उज्जवल राजस्थान प्रदर्शनी सम्पन्न उदयपुर। भारत सरकार की ओर से होटल इंदर रेजीडेंसी में आयोजित की गई तीन दिवसीय उज्ज्वल राजस्थान आत्मनिर्भर भारत 2023 प्रदर्शनी का शुक्रवार शाम को भव्य सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ। प्रदर्शनी संयोजक नीतू पाल एवं वनीष गुप्ता ने बताया कि समापन अवसर पर जितने भी प्रतिभागी की प्रदर्शनी में आए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिन स्कूली विद्यार्थियों के मॉडल टाप पर रहें उन्हें भी विशेष पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि उदयपुर में…
Read More
राम जन्मोत्सव में खुशी के मारें छलक पड़ी श्रद्धालुओं की आंखें

राम जन्मोत्सव में खुशी के मारें छलक पड़ी श्रद्धालुओं की आंखें

जीव जब सच्चे हृदय से प्रार्थना करता है तो भगवान भी उसे सम्यक फल प्रदान करते उदयपुर। अंबापोल स्थित पुष्प वाटिका में चल रही प्रभु श्री राम की नौ दिवसीय भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। आज साध्वीश्री विश्वेश्वरी देवी ने राम जन्मोत्सव की कथा सुनायी तो श्रद्धालुओं और विशेषकर महिलाओं की अंाखों से खुशी के अश्रु छलक पड़ें। धार्मिक सत्संग समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कमलेश पारीक ने बताया कि कथा स्थल पर खासकर युवाओं सहित महिला एवं पुरुष भक्त आस्था और श्रद्धा के साथ साध्वीश्री विश्वेश्वरी देवी की मधुर एवं…
Read More
सुपर कम्प्यूटर से भी एडवांस सुपर-डुपर कम्प्यूटर प्रत्येक जीव के भीतर – प्रवर्तक सुकन मुनि

सुपर कम्प्यूटर से भी एडवांस सुपर-डुपर कम्प्यूटर प्रत्येक जीव के भीतर – प्रवर्तक सुकन मुनि

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पंचायती नोहरा उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित धर्म सभा में जैन संत प्रवर्तक सुकन मुनि ने कहा कि आज कम्प्यूटर का युग है। एक छोटी-सी डिस्क में हजारों दृश्य और विशाल डाटा फीड किया जा सकता है। आज के सुपर कम्प्यूटर से भी एडवांस सुपर-डुपर कम्प्यूटर प्रत्येक जीव के भीतर प्रकृति ने स्थापित किया हुआ है। आज के सुपर-डुपर कम्प्यूटर में चाहे जितना डाटा फीड किया जाए, फिर भी उसकी कोई न कोई सीमा अवश्य होती है। आपके, हमारे प्रत्येक जीव के भीतर कार्माण नामक जो कम्प्यूटर है, उसमें जो डाटा फीड है…
Read More
जो बच्चे—युवा घर और स्कूल कॉलेज में प्रतिभा नहीं दिखा पाए, उनके लिए थर्ड स्पेस बनेगा मंच

जो बच्चे—युवा घर और स्कूल कॉलेज में प्रतिभा नहीं दिखा पाए, उनके लिए थर्ड स्पेस बनेगा मंच

उदयपुर। घर, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस में जो बच्चे—युवा अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाएं, उनके लिए 'थर्ड स्पेस' एक बेहतर मंच बनने जा रहा है। जहां वह समान रुचि रखने वाले अन्य लोगों से नेटवर्क बना पाएंगे। शनिवार को शहर के धरोहर चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से भुवाणा—प्रतापनगर बाईपास पर बनाए गए थर्ड स्पेस को फाउंडेशन की प्रमुख सुश्री शिवानी और सिक्योर मीटर्स के अध्यक्ष संजय सिंघल ने लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि थर्ड स्पेस वह जगह है, जहां सभी प्रकार की तकनीकि व कला से जुड़ी सृजनात्मक गतिविधियों के लिये सुविधाएं और स्थान हैं। एक सुरक्षित वातावरण में युवाओं को…
Read More
error: Content is protected !!