डेंटल क्लीनिक का निरीक्षण, दस्तावेज नहीं दिखा पाए क्लीनिक संचालक
दस्तावेज और डिग्री प्रस्तुत नहीं करने पर क्लीनिक को बंद करने के निर्देश प्रतापगढ़। बिना पंजीयन और वैध दस्तावेजों के इलाज की गारंटी लेने वाले कथित क्लीनिक संचालकों के खिलाफ गुरूवार को फिर अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा ने टीम के साथ शहर के झण्डा गली स्थित कलार्थी डेंटल क्लीनिक का निरीक्षण किया। इससे क्लीनिक संचालकों के हाथ-पैर फूल गए। सीएमएचओ ने मौके पर क्लीनिक और डिग्री के संबंध में संचालक से दस्तावेज की मांग की। जिसको संचालक दिखा नहीं सका। जबकि क्लीनिक पर रोगियों के आने का सिलसिला जारी था। निरीक्षण के दौरान…
