Udaipur News

चेंजमेकर्स सीजन-4 का हुआ पोस्टर विमोचन,इस बार शिक्षा पर रहेगा फोकस

चेंजमेकर्स सीजन-4 का हुआ पोस्टर विमोचन,इस बार शिक्षा पर रहेगा फोकस

उदयपुर 18 मई / एम स्क्वायर प्रोडक्शन की ओर से आज होटल रेडियन्ट ग्लोब्स में चेंज मेकर्स सीजन-4 का पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ वि.वि. के कुलपति प्रो.कर्नल एस.एस.सारंगदेवोत,विशिश्ठ अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत,रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी,व अनुष्का महाविद्यालय के निदेशक राजीव सुराणा थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. सांरगदेवोत ने कहा कि समाज एवं शहर के उत्थान के लिये जिन लोगों ने संधर्ष किया है उनकी कहानी को सबके सामनें लाना बहुत बड़़ी बात है। जिन लोगों ने अपना जीवन समाज के लिये खपा…
Read More
रिदम ऑफ द ब्रश’ वार्षिक कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

रिदम ऑफ द ब्रश’ वार्षिक कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

विविध रंगी कलाकृतियों का रहा सम्मोहन उदयपुर, 18 मई। विद्या भवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल के चित्रकला प्रभाग की ओर से वार्षिक कला प्रदर्शनी रिदम ऑफ द ब्रश' का आयोजन शनिवार को किया गया। विद्या भवन स्कूल के सभागार में आयोजित इस कला प्रदर्शनी का शुभारंभ  मुख्य अतिथि विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र तायलिया और विशिष्ट अतिथि कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने फीता काटकर किया।  प्रदर्शनी संयोजक व चित्रकला प्रभाग की प्रभारी नीलोफर मुनीर ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया और इसमें कला विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स की विषयवस्तु के बारे में बताया। प्रदर्शनी में…
Read More
सिन्धी भाषा में बनी फिल्म सिमरन का लेकसिटी मॉल के आइनॉक्स में प्रदर्शन आज

सिन्धी भाषा में बनी फिल्म सिमरन का लेकसिटी मॉल के आइनॉक्स में प्रदर्शन आज

उदयपुर। सिन्धी भाषा के प्रसार प्रचार के लिए बनी सिन्धी फिल्म सिमरन का सिन्धी समाज के लोगों के लिये 19 मई को शाम 6.50 बजे लेकसिटी मॉल स्थित आइनॉक्स में प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक राजेश चुघ ने बताया कि फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। जो अपने महत्वकांशा में इतनी डुब जाती है कि परिवार के मूल्यों को भूल जाती है,भौतिक उन्नति करने के बाद भी उसे सुख-शांति नहीं मिलती,जब वो लौट कर परिवार में आना चाहती है तब तक देर हो चुकी होती है,तब वो कहती है कि यदि आपने किसी का दिल दुखाया…
Read More
पांच दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति

पांच दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति

उदयपुर। पूज्य सन्त गुरुदेव महन्त श्रीश्री 1008 किशोरदास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित पंाच दिवसीय सवा लाख महामृत्युंजय मन्त्र एवं श्री शत चंडी महायज्ञ महाकाल, उज्जैन से आये हुए विद्वान वेदपाठी आचार्याे संतोष शर्मा, हरिमोहन शर्मा, नीलेश, कमलेश , वीरेन्द्र शर्मा, द्वारा श्रीमहालक्ष्मी मन्दिर आश्रम, लकड़वास, उदयपुर में पांच दिवसीय महायज्ञ के अन्तिम दिन आज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक  शत चंडी महायज्ञ किया गया। जिसमें सैंकड़ो भक्तों की उपस्थिति में महन्त जी द्वारा महायज्ञ की पूर्णाहुति की गयी मुख्य सेवादार योगाचार्य एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा ने बताया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति में विभिन्न आश्रम एवं…
Read More
फतहनगर में गहराया जल संकट,जोयड़ा से नहीं आया पानी तो हालात होंगे और खराब

फतहनगर में गहराया जल संकट,जोयड़ा से नहीं आया पानी तो हालात होंगे और खराब

भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन की ओर देना होगा ध्यान फतहनगर। नगर में दिनों दिन जल संकट गहराता जा रहा है। जलदाय विभाग पीने का पानी आवश्यकतानुसार मुहैया करवाने में विफल रहा है। जोयड़ा गांव की नदी पेटे स्थित विभाग के कुए से यदि पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है तो यह संकट आने वाले दिनों में और भी विकराल रूप धारण कर सकता है। जल संकट के लिए गली मोहल्लों में लगी पनघट योजनाओं से पानी का अत्यधिक दोहन भी बड़ा कारण माना जा रहा है। पिछले वर्ष इस क्षेत्र में सामान्य बारिश हुई थी जिसके कारण आस…
Read More
बाबा आपने कमाल कर दिया, हमतो अंधेरे मे थे आपने प्रकाश कर दिया – ब्र कु पूनम बहन

बाबा आपने कमाल कर दिया, हमतो अंधेरे मे थे आपने प्रकाश कर दिया – ब्र कु पूनम बहन

कलयुग की घोर अंधेरी रात के बाद सतयुग की भोर होगी - पूनम बहन आध्यात्म खोलेगा सतयुग के द्वार - पूनम बहन उदयपुर 18 मई। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ दिवसीय "अलविदा तनाव हैप्पीनेस प्रोग्राम" में आठवें दिन आज ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने समय की पहचान करते हुए कहा कि "बाबा अपने कमाल कर दिया हम तो अंधेरे में थे आपने प्रकाश कर दिया" । हैप्पीनेस प्रोग्राम के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने के अनुसार पूनम बहन ने बताया कि कालचक्र में चार युगों मे विभक्त रहता है। कालचक्र का पहिया आदिकाल से क्रमवार इनसे गुजरा रहा है।  प्रथम…
Read More
आलमशाह खान की स्मृति में राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

आलमशाह खान की स्मृति में राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

साहित्य की आत्मा प्रतिरोध में ही निहित है-पंकज बिष्ट उदयपुर, 17 मई। प्रसिद्ध कथाकार आलमशाह खान की स्मृति में ‘‘वर्तमान परिदृश्य और प्रतिरोध का साहित्य‘‘ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी कॉलेज के सभागार में हुआ। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता समयान्तर मासिक पत्रिका के सम्पादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार पंकज बिष्ट ने कहा कि साहित्य की आत्मा प्रतिरोध में ही निहित है। आलमशाह खान की रचनाओं का मूल स्वर प्रतिरोध ही था। वर्तमान समय में प्रादेशिक भाषाओं में प्रतिरोध का साहित्य प्रचुर मात्रा में लिखा जा रहा है किंतु हिन्दी में इसका अभाव दिखाई देता…
Read More
’अरावली विचार मंच’ का गठन, उदयपुर अंचल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा

’अरावली विचार मंच’ का गठन, उदयपुर अंचल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा

उदयपुर, 17 मई। दक्षिणी राजस्थान के सर्वांगीण विकास व ’विकसित भारत 2047 में मेवाड़ का योगदान’ विषय पर दिशा बोध कराने के उद्देश्य से उदयपुर शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से शुक्रवार को ’अरावली विचार मंच’ का गठन किया गया। समाजसेवी डॉ. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में इस मंच के गठन का निर्णय लिया गया। इस मंच के जरिए मेवाड़-वागड़ के विकास से संबंधित सभी क्षेत्रों के प्रमुखजन व विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक कर एक विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। जिसे संसद, विधानसभा, सरकार, प्रशासन, न्यायपालिका हर आवश्यक स्थान पर पंहुचाया जाएगा। बैठक में अरावली…
Read More
पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में शिक्षण के विभिन्न पहलुओं व सिद्धान्तों पर दी जानकारी मुख्य अतिथि मेनारिया ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत उदयपुर, 17 मई। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रम में शहर के बाल विनय मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विनय मन्दिर उमावि के संस्था प्रधान शंकरलाल मेनारिया ने की। मुख्य अतिथि राजकीय गुरू गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज पाठक थे, विशिष्ट अतिथि कृष्णा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीसारमा की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा मेनारिया रहे।…
Read More
मोहम्मद फलासिया पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश

मोहम्मद फलासिया पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश

- सहायक अभियंता व जेटीए को नोटिस - जिला परिषद सीईओ ने किया झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र का औचक निरीक्षण उदयपुर, 17 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ की ओर से पंचायत समिति क्षेत्रों के औचक निरीक्षण का क्रम जारी है। शुक्रवार को सीईओ राठौड़ ने झाडोल पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत मोहम्मद फलासिया और ब्राह्मणों का खेरवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मोहम्मद फलासिया मे निर्माण कार्यों एवं रिकार्ड संधारण में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने तथा सहायक अभियंता और कनिष्ठ तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त…
Read More
error: Content is protected !!