Udaipur News

भाजपा के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

भाजपा के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

सांसद ने किया सभी कार्यकर्ताओं का आभार उदयपुर 4 जुन। आज लोकसभा चुनाव की मतगणना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत  अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ताराचंद मीना से 261608 मतों से विजय घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल जी खराड़ी ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा खेरवाड़ा के विधायक प्रत्याशी नानालाल अहारी यूपी जिला प्रमुख पुष्कर तेली ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा महामंत्री डॉ किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल भारतीय जनता पार्टी…
Read More
लोकसभा चुनावः राजस्थान में गिरा भाजपा का ग्राफ,आखिर कौन है इसका जिम्मेदार

लोकसभा चुनावः राजस्थान में गिरा भाजपा का ग्राफ,आखिर कौन है इसका जिम्मेदार

-शंकरलाल चावड़ा एनडीए चार सौ पार का नारा इस बार वाकई फुस्स हो गया और भाजपा अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करने में भी सफल नहीं हो पायी। भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े से 32 सीटों से पीछे रह गयी। भाजपा को उत्तरप्रदेश,राजस्थान,पश्चिमी बंगाल,महाराष्ट्र,हरियाणा से अच्छी सीटें आने की उम्मीद थी वहां पर उसे खासा झटका लगा है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस एवं सपा का गठबंधन भाजपा के राम पर भारी पड़ गया। राजस्थान में भाजपा का ग्राफ तेजी के साथ गिरा जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। मतदान बाद आए एक्जिट पोल में भी भाजपा की इतनी दुर्गति…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 हजार सीड बॉल्स का निःशुल्क वितरण आज

विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 हजार सीड बॉल्स का निःशुल्क वितरण आज

उदयपुर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पहल के तहत ग्लोबल वार्मिंग की वैश्विक समस्या से निबटने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दृष्टि से ऑर्गेनिक खेती व उत्पादों को समर्पित स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण मदद काशी फाउंडेशन द्वारा 50 हज़ार सीड्स बॉल्स का बुधवार को निशुल्क वितरण किया जाएगा। फाउंडेशन की निदेशक सरोज पटेल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इस प्रोफाइल के तहत फाउंडेशन द्वारा सीड बॉल्स तैयार की गयी हैं और जिलेवासियों को निशुल्क वितरण की जाएगी ।। इस कार्य में फाउंडेशन…
Read More
निःशुल्क जाँच शिविर

निःशुल्क जाँच शिविर

उदयपुर। आज दिनांक 3 जून को trekking group Udaipur की महिलाओं ने पेसिफिक ग्रुप ऑफ़ मेडिकल कॉलेज भिलो का बेदला में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें सभी स्वास्थ्य से संबंधित सभी जाँचें नि शुल्क की गई। ट्रैकिंग ग्रुप की महिला अध्यक्ष अनिता माहेश्वरी ने बताया है कि इस शिविर में आज 60 महिलाओं की निःशुल्क जाँच की गई । जिसमें नेत्र दांत ब्लड ग्रुप व किडनी और यूरिन की समस्त जाँच करवाई गई ।इस शिविर में सुनीता भण्डारी ललितासिंघवी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन व शिविर होते रहेंगे ।और बताया कि ग्रुप…
Read More
मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का समापन

मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का समापन

उदयपुर, 4 जून। आईसीआईसीआई आरसेटी भवन उदयपुर में संचालित निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का समापन मंगलवार को समाजसेवी एवं मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में अनुभवी व्यवसायी सुरेश कुमार प्रजापत की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में 29 सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं टूलकिट प्रदान किये गए। प्रजापत ने सभी को मेहनत, ईमानदारी एवं धैर्य से कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करने की सीख दी। प्रशिक्षक रवि चौहान एवं वैभव गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आरसेटी के हरिसिंह राठौड़, प्रकाश कुमावत एवं शरद माथुर की भागीदारी रही। इसके साथ ही संस्थान में निःशुल्क दुपहिया वाहन सर्विस…
Read More
चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण रूप से हुई मतगणना

चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण रूप से हुई मतगणना

लोकसभा आम चुनाव- 2024 उदयपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के मन्नालाल रावत विजयी जिला निर्वाचन अधिकारी ने थपथपाई टीम की पीठ उदयपुर, 4 जून। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय आर्ट्स कॉलेज परिसर में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मन्नालाल रावत 2 लाख 61 हजार 608 मतों से विजयी रहे। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के रीतिशा व रेयांश का अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने पर हुआ दिल्ली में सम्मान

डी पी एस, उदयपुर के रीतिशा व रेयांश का अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने पर हुआ दिल्ली में सम्मान

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के प्रतिभाशाली और होनहार विद्यार्थी रितिशा जैन व रेयांश जैन को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 26 वें अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक पुरस्कार समारोह में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में रैंक-1 प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविंद अग्रवाल ने बताया कि यह समारोह नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिनांक 2 जून 2024 को आयोजित किया गया, जिसमें इन दोनों विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु सुप्रसिद्ध लेखक श्री चेतन भगत ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार में इन दोनों प्रबुद्ध छात्रों को स्वर्ण पदक,  सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस तथा दोनों को व्यक्तिगत…
Read More
बेरोजगारों को स्कील ट्रेनिंग देने हेतु रोटरी उदयपुर करेगा रोटरी टाया वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापनाःगिरीश मेहता

बेरोजगारों को स्कील ट्रेनिंग देने हेतु रोटरी उदयपुर करेगा रोटरी टाया वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापनाःगिरीश मेहता

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा शहर के बेरोजगारों को स्कील ट्रंेनिंग देने हेतु वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापना की जायेगी। रोटरी क्लब उदयपुर की आज एक निजी होटल में आयोजित बोर्ड बैठक में क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने उक्त आशय की जानकारी दी। मेहता ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में रोटरी टाया वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापना करनें का निर्णय लिया गया। जिसकी इसी माह स्थापना की जायेगी। गिरीश मेहता ने बताया कि इस सेन्टर में जरूरतमंद व हुनरमंद छात्र-छात्रों व युवाओं की प्रतिभा निखारनें हेतु एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मशीन,कम्प्यूटर,सिलाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स आदि के माध्यम…
Read More
सिंधी युथ का सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट

सिंधी युथ का सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट

उदयपुर। सिंधी यूथ के अमन असनानी ने बताया सिंधी प्रीमियर लीग के दूसरे रविवार  गीतांजलि ग्राउंड में दो मैच खेले गये जिसमे पहला मैच संजीवनी कॉलेज बनाम उदयपुर नर्सिंग कॉलेज के बीच हुआ जिसमे संजीवनी कॉलेज ने पहले बैटिंग करते हुए 140/8(20 ओवर) में बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर नर्सिंग कॉलेज ने 141/8(19.3 ओवर) में बना दिये उदयपुर नर्सिंग कॉलेज 2 विकेट से विजेता रहा इस मैच में  मैन ऑफ़ द मैच आशीष पाहूजा रहे।                      सिंधी यूथ के सतीश वाधवानी ने बताया कि संजीवनी कॉलेज से पहले बैटिंग…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र : ‘चाणक्य’ समझाएंगे लघु फिल्म निर्माण की बारीकियां

प्रताप गौरव केन्द्र : ‘चाणक्य’ समझाएंगे लघु फिल्म निर्माण की बारीकियां

-महाराणा प्रताप जयंती के चार दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जारी -वालेंटियर्स की कार्यशाला में स्वेच्छा और रुचि के अनुसार बांटे काम उदयपुर, 06 जून। उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर 6 जून से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियां वृहद रूप से जारी हैं। इस महोत्सव में देश की नामी-गिरामी शख्सियतों का भी सान्निध्य रहेगा। इन शख्सियतों में प्रसिद्ध चाणक्य धारावाहिक के लेखक-निर्माता-निर्देशक और चाणक्य की भूमिका निभाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी शामिल होंगे। साथ ही, उदयपुर मूल के फिल्म कलाकार अशोक बांठिया भी प्रतिभागियों से रू-ब-रू होंगे। महाराणा…
Read More
error: Content is protected !!