जल-जंगल और युवाओं को केंद्र में रखकर बने कार्ययोजना, ईमानदारी से हो क्रियान्वयनः खराड़ी
विकसित राजस्थान - 2047 को लेकर टीएडी हितधारकों की बैठक टीएडी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों ने दिए सुझाव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तैयार करेगा विजन डॉक्युमेंट उदयपुर, 11 जून। केंद्र सरकार के विकसित भारत मिशन अंतर्गत विकसित राजस्थान-2047 अभियान के तहत जनजाति उपयोजना क्षेत्र का विजन दस्तावेज तैयार करने को लेकर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में टीएडी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अन्य स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की कार्यशाला मंगलवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई। कार्यशाला…
