भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियां जारी, आज से दिए जाएंगे निमंत्रण पत्र
मीडिया कवरेज के लिए उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को दिया पत्र मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए एनसीसी कैडेट्स व स्काउट ने शुरू किया अभ्यास उदयपुर 27 अगस्त/ प्रदेश में पहली बार राजधानी से बाहर उदयपुर में होने जा रहे 28 वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है । नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के तहत रविवार एवं जन्माष्टमी के अवकाश के दिन भी विभिन्न समितियां ने अपना कार्य किया। बुधवार…
