मुख्यमंत्री के निर्देश पर समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन अभियान शुरू
खेत की सेहत का रखने ध्यान, पोषक तत्वों का प्रबंधन सीखेंगे किसान उदयपुर के हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी कृषक संगोष्ठी उदयपुर, 3 सितंबर। खेत की मिट्टी की सेहत बनाए रखना अति आवश्यक है, ताकि मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहे और उत्पादन भी अच्छा हो। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खेतों में उर्वरकों के उपयोग के दौरान पोषक तत्वों के संतुलन के प्रति किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर…
