सीट बचाने, हथियाने और सेंध मारने वाला है रोमांचक संघर्ष
—सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव -राजेश वर्मा उदयपुर। सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव में संघर्ष जोरदार है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। कोई सीट बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है तो कोई सीट हथियाने के लिए जोर लगा रहा है तो इन दोनों में सैंध मारने का काम कर रहा है। उपचुनाव में जहां भाजपा ने सहानुभूति लूटने के उद्देश्य से दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा है। भाजपा अपनी सीट बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। टिकट काटकर वरिष्ठ नेता नरेंद्र मीणा का गुस्सा भी झेला तो सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर बुला शांत रहने…
