वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष के सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ ले जा सकेंगे सहायक
देवस्थान मंत्री ने ली 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा' योजना सलाहकार समिति की बैठक जयपुर, 26 मई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि सितम्बर-अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य व्यक्ति और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की यात्रा सुविधाजनक हो। श्रीमती रावत गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक…
