मंदिरों में बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए देवस्थान विभाग ने किए विशेष दिशा-निर्देश जारी
जयपुर, 12 सितम्बर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत के निर्देश पर प्रदेश में होने वाले विभिन्न मेला आयोजनों व धार्मिक एवं श्रद्वा स्थलों में सुरक्षा प्रबन्धन के लिए सोमवार को जयपुर जिले के प्रमुख मंदिर प्रन्यासों के प्रतिनिधियों के साथ देवस्थान विभाग के अधिकारियों की व्यापक स्तर पर चर्चा हुई और इस बारे में विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए। बैठक में आयुक्त देवस्थान विभाग द्वारा पूर्व में जारी गाइडलाइन के अनुसार जयपुर जिले के प्रमुख मंदिर प्रन्यासों को समय-समय पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों एवं मेलों में होने वाली अत्यधिक श्रद्वालुओ और दर्शनार्थियों पर नियंत्रण करने हेतु उपयुक्त सुरक्षा एवं प्रबन्धन…
