प्रदेश के युवाओं को प्रतिबद्धता के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा बेरोजगारी भत्ता
अब तक 6 लाख से अधिक को मिला लाभ - कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयपुर, 20 सितम्बर। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत प्रतिबद्धता के साथ बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनाें में से बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाने के लिए मात्र 29 हजार आवेदन लंबित है। अब तक करीब 6 लाख 4 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाया गया है। श्री चांदना प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये पूरक…
