Rajasthan News

जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन

जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन

उदयपुर, 17 फरवरी। महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला महिला सहायता समिति की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुआ। बैठक के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, लिंगानुपात सुधारने एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपनिदेशक महिला अधिकारिता संजय जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में संचालित वन…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित

जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित

उदयपुर, 17 फरवरी। संयुक्त शासन सचिव जन अभियोग निराकरण विभाग के आदेशानुसार त्रि स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के तृतीय गुरुवार 19 फरवरी को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित की गई  है।
Read More
होली पर राजससंघ में सजे वन धन उत्पादों के स्टॉल, हर्बल गुलाल को मिली खास सराहना

होली पर राजससंघ में सजे वन धन उत्पादों के स्टॉल, हर्बल गुलाल को मिली खास सराहना

उदयपुर, 17, फ़रवरी। होली पर्व के अवसर पर राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ  (राजससंघ), राजस्थान सरकार के मुख्यालय, प्रताप नगर, उदयपुर में राजस्थान में संचालित वन धन विकास केन्द्रों द्वारा निर्मित हर्बल उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हर्बल गुलाल, जंगली शहद, हर्बल साबुन, सफेद मुसली, विभिन्न प्रकार के शरबत एवं अन्य वनोपज आधारित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉल पर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा जनजातीय समुदाय की पारंपरिक ज्ञान एवं प्रप्राकृतिक संसाधनों से तैयार किए गए उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की गई तथा इन उत्पादों की मांग में उत्साहजनक वृद्धि…
Read More
उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक आज, बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर होगा मंथन

उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक आज, बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर होगा मंथन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त आधिकारिक बैठक बुधवार 18 फरवरी को होगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि होटल जगत में शाम 6 बजे से शुरू होने वाली इस आधिकारिक बैठक में बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा के सदस्य एक ही छत के नीचे जुटेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करना है, जिसके तहत आगामी बिजनेस कॉम, वूमेंस डे सेलिब्रेशन और बीसीआई एनुअल रिवार्ड्स जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही, तकनीक के माध्यम…
Read More
जेईई मेन परीक्षा में डीपीएस के 10 विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

जेईई मेन परीक्षा में डीपीएस के 10 विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के नौ विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जाॅइंट एंट्रेंस एक्जाम-जेईई मेन- 2026 परीक्षा में 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि अध्ययन के प्रति समर्पित देव गहलोत (99.88), वैभव कच्छारा (99.53), दक्षिता अग्रवाल (99.13), काव्या चिराग कोठारी (98.6), श्रेष्ठ शर्मा (97.59), धनंजय अग्रवाल (95.69) अहोना सेन (95.27), वंशिका कुमावत (94.5), निर्झर जैन (92.33), शिनि बाबेल (91.74) ने अपने अथक परिश्रम व लगन से यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने बताया कि ये सभी…
Read More
नियमित सहायकों का प्रशिक्षण शुरू

नियमित सहायकों का प्रशिक्षण शुरू

उदयपुर, 16 फरवरी। जनगणना 2027 के कार्य सम्पादन हेतु प्रथम चरण में जिले के कुल 23 चार्जों के नियमित सहायकों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से जिला परिषद सभागार, उदयपुर में प्रारम्भ हुआ। जिला जनगणना अधिकारी एवंअति. जिला कलक्टर (प्रशासन), उदयपुर श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जनगणना कार्य हेतु नियमित सहायकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्त्व महत्त्वपूर्ण है। यह जनगणना भारत की 16वीं जनगणना होगी। यह भारतवर्ष की प्रथम डिजीटल जनगणना होगी जिसमें आमजन स्वयं भी स्वगणना विकल्प का उपयोग करके अपनी गणना कर सकेंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जनगणना चार्जों के द्वारा फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की…
Read More
‘पंच गौरव’ से उदयपुर जिले की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आर्थिक समृद्धि को मिलेगा बढ़ावा- जिला कलक्टर नमित मेहता

‘पंच गौरव’ से उदयपुर जिले की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आर्थिक समृद्धि को मिलेगा बढ़ावा- जिला कलक्टर नमित मेहता

उदयपुर, 16 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को उदयपुर जिले की विशिष्ट पहचान को समर्पित ‘पंच गौरव’ विषयक एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि पंच गौरव अभियान से उदयपुर जिले की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। ‘पंच गौरव’ केवल प्रतीक नहीं, बल्कि उदयपुर की पहचान, आत्मगौरव और विकास यात्रा के स्तंभ हैं। यह डॉक्यूमेंट्री युवाओं को अपने जिले की विशिष्टताओं से परिचित कराएगी और स्थानीय उत्पादों व पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री गौरीकांत शर्मा के…
Read More
उदयपुर के इको टूरिज्म में जुड़ा नया अध्याय

उदयपुर के इको टूरिज्म में जुड़ा नया अध्याय

उदयपुर, 16 फरवरी। उदयपुर के इको टूरिज्म में सोमवार को नया अध्याय जुड़ गया। बहुप्रतीक्षित सज्जनगढ़ लायन सफारी और रेप्टाइल्स पार्क का पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक लोकार्पण हुआ। श्री कटारिया ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि श्री कटारिया ने सर्वप्रथम सज्जनगढ़ बायोलाजिकल पार्क परिसर में नवनिर्मित आधुनिक रेप्टाइल हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य वन संरक्षक सेडूराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रेप्टाइल हाउस में 10 अत्याधुनिक एंक्लोजर बनाए गए हैं, जिनमें विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को प्राकृतिक आवास के…
Read More
जिला कलक्टर ने किया मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

प्रतापगढ़,16 फरवरी। जिला कलक्टर एंव अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति प्रतापगढ़ डॉ अंजलि राजोरिया द्वारा सोमवार को मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय प्रतापगढ़ का विस्तृत निरीक्षण कर रिकार्ड सुव्यवस्थित करने, अनुपयोगि सामग्री निस्तारित करने, बकाया भुगतान पूर्ण करने, इंकेक्षण आक्षेपों के निरस्तीकरण की कार्यवाही बाबत् निर्देशित किया गया । कार्यालय की भौतिक पत्रावलीयों की स्थिति का अवलोकन कर नोट शीट पर दिनांक पदनाम पूर्ण हस्ताक्षर के अभाव को गंम्भीरता से लिया गया एंव ई फाईल प्रोसेस अविलम्बन प्रारम्भ करने बाबत् मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया । निरीक्षण समय मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा,…
Read More
एडीजे कुलदीप शर्मा ने किया केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण

एडीजे कुलदीप शर्मा ने किया केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण

उदयपुर, 16 फरवरी। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन में एडीजे कुलदीप शर्मा द्वारा केन्द्रीय कारागृह उदयपुर का साप्ताहिक निरीक्षण द्वारा किया गया। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुरूष जेल निरीक्षण के दौरान बंदीजन को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते के बारे में जानकारी ली गई। बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, पैरोल इत्यादि के बारे में भी जानाकारी ली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा लीगल एड डिफेन्स काउंसिल स्कीम के तहत अभियुक्त को अधिवक्ता…
Read More
error: Content is protected !!