स्वामित्व योजना – 5 हजार 557 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण
-नियमित समीक्षा से योजना ने पकड़ी गति -दौसा में सर्वे पूर्ण, 11 जिलों में सर्वे जारी और तीन जिलों में ड्रोन तैनाती प्रक्रिया प्रारम्भ जयपुर, 28 सितम्बर। ‘स्वामित्व योजना’ में अप्रेल माह की तुलना में इस माह तक सर्वे ऑफ इण्डिया को ग्रामों के करीब बीस गुना नक्शे शुद्धिकरण के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा प्रेषित कर दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि यह योजना ड्रोन सर्वे की सहायता से प्रदेशभर में राजस्व गांवों में आबादी क्षेत्र की सम्पत्ति के डिजिटल पट्टे जारी करने से सम्बन्धित है। योजना की नियमित समीक्षा…
