Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने पैलेस ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने पैलेस ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शाही रेल का पुनः संचालन हमारे लिए गर्व की बात-मुख्यमंत्री - कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से बंद था संचालन - आरटीडीसी व पर्यटन विभाग की सकारात्मक पहल से ट्रेन पुनः शुरू जयपुर, 08 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। श्री गहलोत ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया में एक मिसाल है। पिछले 40 वर्षों से चल रही इस ट्रेन का 2 वर्षों के अन्तराल के बाद पुनः प्रारम्भ होना एक शुभ संकेत है। यह इंगित…
Read More
बरसात से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर भी मिल सकेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में देनी होगी सूचना 

बरसात से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर भी मिल सकेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में देनी होगी सूचना 

जयपुर, 8 अक्टूबर। राज्य में हो रही बरसात से खड़ी फसल के साथ कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल खराब होने पर भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत नुकसान की भरपाई हो सकेगी। इसके लिए प्रभावित काश्तकार को 72 घंटे के भीतर खराबे की सूचना संबंधित जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को देनी होगी। कृषि विभाग ने बीमा कंपनियों को तत्काल सर्वे कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कुछ स्थानों पर असामयिक वर्षा एवं जल भराव के कारण किसानों की खरीफ की फसलों…
Read More
राजस्थान लागू करेगा हाइड्रोजन नीति- उद्योग मंत्री

राजस्थान लागू करेगा हाइड्रोजन नीति- उद्योग मंत्री

जयपुर, 7 अक्टूबर। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान देश में पहला प्रदेश होगा जो ग्रीन हाइड्रोजन नीति को लागू करेगा। श्रीमती रावत शुक्रवार को जेईसीसी में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के अंतर्गत आयोजित फ्यूचर रेडी सेक्टर कॉन्क्लेव- एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती रावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य ने अक्षत ऊर्जा के क्षेत्र मे  अभूतपूर्व प्रगति की है। आज राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र मे  पूरे देश में प्रथम है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों पर…
Read More
नाथद्वारा में 9 दिवसीय महोत्सव के साथ होगा विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास स्वरूपम‘‘ का लोकार्पण

नाथद्वारा में 9 दिवसीय महोत्सव के साथ होगा विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास स्वरूपम‘‘ का लोकार्पण

उदयपुर। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा जिसकी ऊंचाई 369 फीट का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से होगा शुरू। 9 दिवसीय कार्यक्रम के बीच शिव प्रतिमा का लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन, जिसमें देश-विदेश सहित कई गणमान्य लोग भाग लेंगे। शिव प्रतिमा का निर्माण संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल द्वारा कराया है। शिव प्रतिमा स्थल नाथद्वारा पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पालीवाल ने बताया राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी की पावन धरा पर 369 फीट की विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास स्वरूपम‘‘ का लोकार्पण उत्सव 29…
Read More
राजस्थान इन्वेस्ट सम्मेलन-2022-सम्मेलन से पहले ही 10 लाख करोड़ के 4192 एमओयू साइन

राजस्थान इन्वेस्ट सम्मेलन-2022-सम्मेलन से पहले ही 10 लाख करोड़ के 4192 एमओयू साइन

10 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, सबसे अधिक निवेश सौर ऊर्जा में  जयपुर, 6 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर विगत वर्षों में किए गए नीतिगत बदलावों से प्रदेश निवेश का बेस्ट डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। राज्य में निवेश प्रोत्साहित करने, औद्योगिकरण को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार 7 एवं 8 अक्टूबर को राजस्थान इन्वेस्ट समिट-2022 का आयोजन कर रही है। उद्यमियों में राजस्थान में निवेश को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। समिट के आयोजन से पहले ही निवेशकों ने राज्य सरकार के साथ 10…
Read More
विकास कार्यों से राजस्थान रच रहा है इतिहासः मुख्यमंत्री

विकास कार्यों से राजस्थान रच रहा है इतिहासः मुख्यमंत्री

- पूर्व विधायक स्व.श्री कैलाश त्रिवेदी की मूर्ति का किया अनावरण - 220 केवी जी.एस.एस. का भूमि पूजन कर दी सौगात - मुख्यमंत्री ने कहा-विकास कार्यों में नहीं आएगी बजट की कमी  जयपुर, 6 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कोरोनाकाल में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के लिए ‘भीलवाड़ा मॉडल‘ की पूरी दुनिया में सराहना हुई। भीलवाड़ा सहित प्रदेश में राज्य सरकार के साथ सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरूओं और आमजन ने मिलकर मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ी है। श्री गहलोत ने कहा कि भीलवाड़ा के विकास कार्यों में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। यहां पूर्व विधायक स्व. श्री कैलाश…
Read More
रीको औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों के लिए एमनेस्टी योजना की अवधि 31 मार्च, 2023 तक बढाई

रीको औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों के लिए एमनेस्टी योजना की अवधि 31 मार्च, 2023 तक बढाई

जयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य सरकार ने रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों को छूट और रियायतें दिए जाने के लिए रीको एमनेस्टी स्कीम 2022 की अवधि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत सेवा शुल्क एवं किराए की राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा आवंटित भूखण्ड पर उपयोग करने में हुई देरी के नियमन पर देय धारण प्रभार (रेंटेशन चार्ज) अतिरिक्त भूमि लागत में 75 प्रतिशत छूट, भूखण्ड या उप विभाजित भूखण्ड के हस्तान्तरण पर देय शुल्क में 50 प्रतिशत की…
Read More
सहायक नगर नियोजक के 43 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

सहायक नगर नियोजक के 43 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

10 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा 10 अक्टूबर से 9 नवंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा मूल्यांकन में स्केलिंग/मोडरेशन/ नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपनाया जा सकेगा। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग…
Read More
9 जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन

9 जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन

परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व मिलेगी आवंटित जिले की जानकारी जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर कोटा, उदयपुर, अलवर व श्रीगंगानगर जिला मुख्यालयों पर 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा एसएसओ पोर्टल में  लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में उपलब्ध नोटिफिकेशन लिंक के द्वारा परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व…
Read More
राज्य में 1.42 लाख करोड़ के 32 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी 32 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार – मुख्यमंत्री

राज्य में 1.42 लाख करोड़ के 32 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी 32 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार – मुख्यमंत्री

जयपुर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 1.42 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए 32 परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में 32 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की तीसरी बैठक में कहा कि राज्य सरकार निवेश में आने वाली बाधाओं को दूर करने लिए प्रतिबद्ध है। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण नीतियों एवं कार्यक्रमों को लागू किया है। राजस्थान में एमएसएमई नीति-2022, हस्तशिल्प नीति-2022, पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन…
Read More
error: Content is protected !!