मुठभेड़ के बाद सवा करोड़ का 762 किलो से अधिक डोडा-चूरा जब्त
• पुलिस पर 16 राउंड फायर कर भागे तस्कर; धरियावद पुलिस और डीएसटी की बड़ी कामयाबी जयपुर 23 मार्च। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी आदित्य ने बताया कि रविवार को डीएसटी टीम ने एक संदिग्ध पिकअप (RJ 21 GD 6056) का पीछा कर धरियावद थाना पुलिस को सूचना दी। तस्करों ने नाकाबंदी तोड़कर पुलिस की…
