लुहारिया में मनाया हिंदी दिवस
प्रतापगढ़ 15 सितम्बर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लुहारिया में 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी काव्य रचना का पाठ करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तो विद्यार्थियों द्वारा भी हिंदी भाषा आधारित भाषण व कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रसिद्ध गीतकार और राष्ट्रीय स्तर के कवि हरीश व्यास ने अपने गीतों के द्वारा कांठल की धरा और राजस्थान के गौरव का सजीव वर्णन किया। “हिंदी हिंदू हिंदू संस्कृति से अपनी पहचान“ कविता के माध्यम से हिंदी की महत्ता प्रतिपादित की। अखिल भारतीय कवि सुरेंद्र सुमन ने हिंदी भाषा के मातृत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही “आजादी…
