आईटी कार्मिकों का आज से वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन का हुआ आगाज
प्रतापगढ़, 15 सितंबर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 15 सितंबर से आईटी कार्मिकों द्वारा वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन का आगाज शुरू हुआ। प्रतापगढ़ जिले में पहले दिन वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन के तहत काली पट्टी बांधकर एवं विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट होकर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया । राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष कारूलाल जणवा ने बताया कि आईटी कार्मिक अनवरत रूप से अपनी मांगो की पूर्ति के लिए प्रयासरत है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जयपुर एवं राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच 30 सितंबर 2021…
