नारायण सेवा संस्थान का दुर्घटना में अंगहीन हुए आंध्रप्रदेश के दिव्यांगों के लिए विशाखापटनम में पहली बार विशाल कृत्रिम अंग शिविर 7 अप्रेल को
विशाखापटनम, 15 मार्च । उदयपुर राजस्थान का प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा आंध्रप्रदेश में पहली बार दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन 7 अप्रेल को विशाखापटनम के विश्वनाद कंवेशन, पोर्ट स्टेडियम, कलावानी ओडोटोरियम परिसर में आयोजित होगा। संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबिसा ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है,उन्हें दिव्यांगता की दुःखभरी ज़िन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव जी की प्रेरणा से संस्थान विगत 39 वर्षों…
