सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा स्थानीय प्रतिभाओं का हुनर
डूंगरपुर, 03 फरवरी/श्री बेणेश्वर धाम मेले में गुरुवार शाम स्थानीय कलाकारों की ओर से लोकरंगों में रची-बसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ओर भी सुरमई हो गई। डूंगरपुर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के दौरान शाम स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राउप्रावि घाटडा के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य लघु फिल्म, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साबला के विद्यार्थियों ने पिरामिड लघु नाटिका, शान्ता किड्स साबला के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों, राउमावि सागोट की ओर से सांस्कृतिक नृत्य, मुस्कान संस्थान डूंगरपुर, राउमावि पिण्डावल,नारायण व दल भोमवाड़ा, कमलेश बामनिया कतीसोर, अमृत मीणा खेरवाड़ा लाला बंजारा…
