16 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर, 24 जून (ब्यूरो) टेलीग्राम एप के माध्यम से 16 लाख से अधिक की राशि की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। साइबर थानाधिकारी सुशीलकुमार सिंह ने बताया की 21 मार्च 2023 को आसपुर थाना क्षेत्र के माल गांव के विशाल पुत्र गजानंद मेहता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसे टेलीग्राम मैसेजर एप के माध्यम से टिकिट बुकिंग का टास्क पुरा करने पर अधिक मुनाफा मिलने का लालच दिया था। इसी लालच में फंस कर विशाल मेहता ने अलग-अलग खाते में करीब 16 लाख 85 हजार 713…
