chittorgarh

ओपीएस लागू करने के निर्णय की चर्चा पूरे देश में – मुख्यमंत्री

ओपीएस लागू करने के निर्णय की चर्चा पूरे देश में – मुख्यमंत्री

विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया चित्तौड़गढ़, 22 नवम्बर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के राजस्थान सरकार के फैसले की चर्चा पूरे देश में हो रही है और एक दिन यह योजना पूरे देश मे लागू होगी। मुख्यमंत्री ने अपनी चित्तोड़गढ़ यात्रा के दौरान इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी का अगर भविष्य सुरक्षित होगा तो वह बेहतर कार्य करेगा इसलिए राजस्थान सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया। सरकार ने ओपीएस लागू करने…
Read More
देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मानः मुख्यमंत्री

देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मानः मुख्यमंत्री

देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मानः मुख्यमंत्री - चित्तौड़गढ़ में 149 करोड़ रूपए के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण - सामाजिक न्याय व सामाजिक सुरक्षा सरकार का ध्येय - महंगाई व बेरोजगारी देश में बड़ी समस्या - देश की सैन्य शक्ति पर हम सभी को गर्व - बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लिए जा रहे अहम फैसले   जयपुर-चित्तौड़गढ़, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कार्यकाल में राष्ट्रहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। स्व. इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने और पाकिस्तान को विभाजित…
Read More
प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ली अधिकारियों की बैठक, समारोह स्थल पहुंचे – प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ली अधिकारियों की बैठक, समारोह स्थल पहुंचे – प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चित्तौड़गढ़ यात्रा मंगलवार को चित्तौड़गढ़, 21 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंगलवार को चित्तौड़गढ़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। सोमवार प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी चित्तौड़ पहुंचे। सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों ने प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रभारी मंत्री श्री खाचरियावास ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री श्री गहलोत की यात्रा की तैयारियों के…
Read More
बाल अधिकार सप्ताह का समापन

बाल अधिकार सप्ताह का समापन

चित्तौड़गढ़ 20 नवंबर। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य योजना अन्तर्गत बाल अधिकार सप्ताह व चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित बाल अधिकार सप्ताह का रविवार को समापन हुआ। रमेश दशोरा सदस्य बाल कल्याण समिति की अध्यक्षता में राजकीय गाडिया लौहार स्कूल में समापन समारोह आयोजित किया गया ।      राजकीय एवं गैर राजकीय बाल देखरेख संस्थान के बच्चों को बाल अधिकार सप्ताह के तहत हुई खेलकूद, सास्कृतिक प्रतियोगितओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित…
Read More
गुजरात चुनाव दौरे के दूसरे दिन कृपलानी ने किया दस्करोई विधानसभा प्रत्याशी पटेल के पक्ष में जनसम्पर्क

गुजरात चुनाव दौरे के दूसरे दिन कृपलानी ने किया दस्करोई विधानसभा प्रत्याशी पटेल के पक्ष में जनसम्पर्क

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम के दूसरे दिन दस्करोई विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी को भाजपा विजयी बनाने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री कृपलानी ने रविवार को गुजरात के दस्करोई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबू भाई जमनादास पटेल के पक्ष में निकली विशाल वाहन रैली का पार्टी का झण्डा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कृपलानी ने भाजपा प्रत्याशी पटेल के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ कर मौके पर उपस्थित मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए पटेल को भारी…
Read More
विशेष योग्यजन नहीं दया के पात्र, हिमालय से ऊंचा है इनका हौसला- उमाशंकर शर्मा

विशेष योग्यजन नहीं दया के पात्र, हिमालय से ऊंचा है इनका हौसला- उमाशंकर शर्मा

विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार अभियान के तहत जनसुनवाई  चित्तौड़गढ़, 19 नवंबर। विशेष योग्यजन कोई दया का पात्र नही है। सरकारी योजनाओे के लाभ प्राप्त करना विशेष योग्यजन का अधिकार है। समाज में प्रचलित धारणा को बदलना होगा। विशेष योग्यजनों के लिए राज्य सरकार ने बहुत-सी योजनाएं चलाई है और योजनाओं के माध्यम से उनका अधिकार दिलवाना हमारी पहली प्राथमिकता है।  ये विचार निःशक्तजन आयुक्त राजस्थान सरकार श्री उमा शंकर शर्मा (अधिवक्ता) ने मिशन तहसील-392 विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वारा अभियान के तहत भदेसर, डूगंला एवं बड़ीसादड़ी में आयोजित शिविर में व्यक्त किए।  शर्मा ने शिविरों में विशेष योग्यजनों के…
Read More
कृषि आदान विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित

कृषि आदान विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित

 चित्तौड़गढ़ 19 नवंबर। भोई खेडा में स्थित कृषि आदान विक्रेता बागवान खाद बीज भण्डार की शिकायत की पर कृषि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दोरान मैसर्स बागवान खाद बीज भण्डार के वहाँ पर स्टॉक रजिस्टर नही था, मूल्य सूची एंव स्टॉक प्रदर्शित नहीं था। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धाराओ 4, 5, 3 (2) (d) और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 (i) (a ) (ii) का उल्लंघन किया गया।  जाँच कमेटी के द्वारा उक्त फर्म के उर्वरक प्राधिकार पत्र को निलम्बन करने की अनुशंषा के आधार पर डॉ. शंकर लाल जाट, अधिसूचित प्राधिकारी एवं उप…
Read More
ईवीएम मशीनों की एफएलसी व कमीशनिंग 21 नवम्बर को

ईवीएम मशीनों की एफएलसी व कमीशनिंग 21 नवम्बर को

चित्तौड़गढ़, 19 नवम्बर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2022 के अंतर्गत चितौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 के पार्षद के उपचुनाव के लिए ईवीएम मशीनों की एफएलसी व कमिशनिंग 21 नवम्बर, सोमवार को मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में स्थित ईवीएम वेयर हाउस में प्रातः 9:00 बजे से की जाएगी। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे डीओआईटी के वीसी कक्ष में ईवीएम मशीनों का प्रथम और द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पद के प्रत्याशी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उक्त प्रक्रिया का अवलोकन करने…
Read More
जिले में 13 हजार 152 मैट्रिक टन उर्वरक का वितरण

जिले में 13 हजार 152 मैट्रिक टन उर्वरक का वितरण

उर्वरक की कमी नहीं, आवश्यकतानुसार ही खरीदें- कृषि विभाग चित्तौड़गढ़, 18 नवम्बर। जिले में इस वर्ष रबी बुवाई का क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 19 हजार हैक्टयर में होने की संभावना है। जिसके विरूद्व अब तक जिले में गेहूं की 1 लाख 8 हजार हैक्टर, सरसों की 55 हजार हैक्टयर, चना 70 हजार हैक्टयर, जौ 8135 हेक्टर लहसुन 4120, ईसबगोल 2420 हैक्टयर, रिजका का 2265 हैक्टयर के लगभग बुवाई की जा चुकी है। रबी फसलों हेतु उर्वरक डीएपी 13 हजार मेट्रिक टन के विरूद्व अब तक 13152 मेट्रिक टन का वितरण हो चुका है। यूरिया 59 हजार मेट्रिक टन के विरुद्ध…
Read More
चिरंजीवी योजना से मिटी इलाज की चिंता-50 वर्षीय मनोहर सिंह का ऑपरेशन हुआ निःशुल्क

चिरंजीवी योजना से मिटी इलाज की चिंता-50 वर्षीय मनोहर सिंह का ऑपरेशन हुआ निःशुल्क

चित्तौड़गढ़, 18 नवम्बर। जिले के शंभूपुरा के निवासी 50 वर्षीय मनोहर सिंह पिछले 1 साल से अपने कमर के दर्द की वजह से चलने-फिरने में काफी ज्यादा परेशानी रहती थी। अस्पताल में जांच करवाने पर पता चला कि कूल्हे के जोड़ की हड्डी (बॉल) पूर्णतया खराब हो गई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इसके लिए ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। इस पर 1 से 2 लाख रुपए का खर्चा होना बताया, लेकिन मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मनोहर के पास ऑपरेशन करवाने के लिए इतने रूपये नही होने के कारण बमुश्किल छः माह तक सिर्फ दर्द की दवा लेकर…
Read More
error: Content is protected !!