chittorgarh

स्कूली बच्चों को पद्मिनी ने बांटे स्वेटर

स्कूली बच्चों को पद्मिनी ने बांटे स्वेटर

निम्बाहेड़ा। क्षेत्र में सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल के पद्मिनी केंद्र की वीरा प्रमिला कोठारी एवं वीरा सारिका काबरा द्वारा नगर के जनता मैदान स्थिात राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्दी से बचाव के लिए सवा सौ बच्चों को स्वेटर वितरित किए। केन्द्र की चेयरपर्सन वीरा प्रीति खेरोदिया ने बताया कि महावीर इन्टरनेशनल चित्तौडग़ढ़ की जॉन चेयरपर्सन वीरा सरोज ढ़ेलावत की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। तत्पश्चात वीरा टीना नाहर द्वारा बच्चों को प्रेरित करने के लिए बहुत ही सुंदर कविता सुनाई गई। वीरा गीतू खेरोदिया ने संस्था के सेवा…
Read More
सकल जैन समाज ने श्री सम्मेद शिखर जी बचाओं आन्दोलन के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

सकल जैन समाज ने श्री सम्मेद शिखर जी बचाओं आन्दोलन के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

निम्बाहेड़ा। झारखण्ड राज्य सरकार की अनुशंषा पर गिरीडिह जिले में स्थित पारसनाथ पर्वतराज को बिना जैन समाज की सहमति के वन्य जीव अभ्यारण, पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटीव जोन के अन्तर्गत जोनल मास्टर प्लान, पर्यटन, धार्मिक सूचि से बाहर निकाले जाने की मांग को लेकर गुरूवार को निम्बाहेड़ा के सकल जैन समाज द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के सम्बोधन का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी सौंपते हुए इस पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने का आदेश जारी कर समाज के साथ न्याय करने की मांग की। उपखण्ड़ अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सकल जैन समाज ने बताया…
Read More
2023 में 04 राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

2023 में 04 राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर स्थित मे समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 11 फरवरी द्वितीय शनिवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिकारीयों को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण चिन्हित करने एवं राजीनामा का प्रसास करने हेतु निर्देशित किया गया। प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 04 राष्ट्रीय लोक अदालत का…
Read More
बालिका को जन्म से था हृदय रोग आरबीएसके के तहत किया गया निशुल्क ऑपरेशन 

बालिका को जन्म से था हृदय रोग आरबीएसके के तहत किया गया निशुल्क ऑपरेशन 

चित्तौडगढ, 14 दिसम्बर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बालिका दीक्षिता को नया जीवन मिला हैं। हणुतिया खण्ड बेगूं निवासी दीक्षिता पुत्री हीरालाल धाकड़ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी, जिसका निशुल्क ओपरेशन किया गया हैं। जब आरबीएसके टीम ने इस बच्ची की स्क्रीनिंग की तो टीम ने पाया की बच्ची को सांस लेने मे तकलीफ आ रही थी, बच्ची के परिजनों ने बताया की बार बार निमोनिया की शिकायत रहती है। इस पर टीम ने आरबीएसके कार्ड बनाकर उसे जिला अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टर ने दीक्षिता की सर्जरी कराने की…
Read More
जन आक्रोश महासभा-2022 का 25 दिसम्बर को होगा आयोजन  

जन आक्रोश महासभा-2022 का 25 दिसम्बर को होगा आयोजन  

निम्बाहेड़ा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरूद्ध चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा के प्रथम चरण की सफलता के बाद राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में द्वितिय चरण में 16 से 31 दिसम्बर तक राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महासभाओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए निम्बाहेड़ा विधानसभा के जन आक्रोश यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के द्वितिय चरण के अन्तर्गत आगामी 25 दिसम्बर को निम्बाहेड़ा कृषि उपज मण्डी प्रांगण में जन आक्रोश महासभा-2022 का आयोजन किया जाएगा। नवलखा ने…
Read More
जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

बाल श्रम व भिक्षावृती मे लिप्त बच्चो को चिन्हित कर शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओ से जोड़े - जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ 14 दिसंबर। जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता मे किशोर न्याय अधिनियम व पोक्सो कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बालको मे नशे की प्रवृती की रोकथाम हेतु ‘‘एक युद्व, नशे के विरूद्व‘‘ संयुक्त कार्य योजना की समीक्षा हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।      सर्वप्रथम बैठक मे बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चन्द्र प्रकाष जीनगर ने विभाग की त्रैमासिक गतिविधियों के बारे मे अवगत कराते हुए विभागीय योजना की…
Read More
जन आक्रोश यात्रा का हुआ समापन

जन आक्रोश यात्रा का हुआ समापन

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में सभी दो सौ विधानसभाओं पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, जंगलराज एवं कुशासन के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। इसके अन्तर्गत मंगलवार को यात्रा के अंतिम दसवें दिन दोपहर पश्चात जन आक्रोश यात्रा ने निम्बाहेड़ा नगर में प्रवेश किया। इस अवसर पर नगर के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर नगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा के रथ का विधिवत पूजा अर्चना एवं पूष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री…
Read More
ई-केवाईसी के अभाव में नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की आगामी किश्तें

ई-केवाईसी के अभाव में नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की आगामी किश्तें

31 तक ई-केवाईसी करवाना आवश्यक  चित्तोडगढ, 14 दिसंबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को आगे भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी करवाना होगा। ऐसा नहीं करने वाले किसानों को आगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। जिला नोडल अधिकारी (पी.एम. किसान) एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. के प्रबन्ध निदेशक नानालाल चावला ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को शीघ्रातिशीघ ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। जिले में 39 प्रतिशत कृषकों का ई-केवाईसी होना बकाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का सत्यापन e-KYC Authentication OTP…
Read More
 कंडारा ने संभाला सहायक निदेशक जनसंपर्क का प्रभार

 कंडारा ने संभाला सहायक निदेशक जनसंपर्क का प्रभार

चित्तौड़गढ़ 14 दिसंबर ।सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय चित्तौड़गढ़ के नवनियुक्त सहायक निदेशक टी आर कंडारा ने बुधवार को कार्य ग्रहण किया। श्री कंडारा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर चित्तौड़गढ़ आए हैं। वे इससे पूर्व बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर एवं राजसमंद जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं । पदभार ग्रहण अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी अंकित शर्मा, यूडीसी सैयद आरिफ, एलडीसी मनोहर पाराशर, सहायक कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत सहित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण चित्तौड़गढ़, 14 दिसंबर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक…
Read More
वात्सल्य योजना के तहत आवेदन आमंत्रित 

वात्सल्य योजना के तहत आवेदन आमंत्रित 

अनाथ, बेसहारा बच्चों के पालन-पोषण के इच्छुक माता पिता कर सकते हैं आवेदन चित्तोडगढ, 13 दिसंबर। परिवार से वंचित बच्चो को परिवार से जोडने के लिए राजस्थान सरकार ने ‘‘परिवार हर बच्चे का अधिकार‘‘ पहल की शुरुआत की हैं, जिसके तहत बच्चो के पालन पोषण के इच्छुक माता-माता निराश्रित बच्चो को घर और परिवार का प्यार दे सकते हैं। जिले मे संचालित बाल देखरेख संस्थान मे आवासीत अनाथ, गुमशुदा व निराश्रित बच्चो को अभिभावक अपने परिवार मे अपने बच्चो के साथ रखकर उनके पालन पोषण की ज़िम्मेदारी उठा सकते है। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक…
Read More
error: Content is protected !!