विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
आरोग्य साथी ऐप के नए वर्जन की लॉन्चिंग चित्तौड़गढ़ 26 मार्च। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में श्री महावीर जैन नवयूवक मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार प्रातः जैन स्थानक मीरा नगरी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने रक्तदान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा की रक्त ऐसी चीज है जिसे विश्व की किसी भी फैक्ट्री में बनाया नहीं जा सकता। किसी को रक्त देकर जो संबंध जुड़ता है वह विश्व के किसी भी संबंध से सबसे बड़ा है। रक्तदान मानव…
