chittorgarh

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

चित्तौड़गढ़, 14 सितम्बर। जिला कलक्टर  पीयूष समारिया ने राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिदेशक (प्रशिक्षण) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्तौड़गढ़  प्रेमचंद गुप्ता  ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा आर.एस. निजी आईटीआई सेमलपुरा, चित्तौड़ के देवराज रेगर (प्रथम), यदुपति सिंघानिया निजी आईटीआई, निंबाहेड़ा के गोविंद बैरागी (द्वितीय) व राजकीय आईटीआई, चित्तौड़गढ़ की शिवागी सोलंकी (तृतीय) स्थान पर रहे । विजेताओं को ज़िला कलक्टर ने पुरस्कार राशि व प्रमाण देकर सम्मानित किया।
Read More
चित्तौड़गढ़ में कार से दो किलो अफीम बरामद, एमपी के तीन युवक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में कार से दो किलो अफीम बरामद, एमपी के तीन युवक गिरफ्तार

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक कार से दो किलोग्राम अफीम बरामद की। अवैध रूप से ले जाई जा रही अफीम के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर के तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामउ का रहने वाला कारर चालक 33 वर्षीय नीलेश पुत्र बालमुकन्द पाटीदार, उसका साथी अम्बिका नगर—मंदसौर निवासी 44 वर्षीय राजू पुत्र धन्नालाल तेली राठौर एवं सीतामउ—मंदसौर निवासी 20 वर्षीय शिवशंकर पुत्र विष्णु लाल पाटीदार शामिल हैं।…
Read More
राज्य स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी राजपैक्स -2023″ को आयोजन दिनांक 25 से 27 सितंबर 2023 को जवाहर कला जयपुर में

राज्य स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी राजपैक्स -2023″ को आयोजन दिनांक 25 से 27 सितंबर 2023 को जवाहर कला जयपुर में

चित्तौड़गढ़ 10 सितंबर। डाक टिकिट संग्रहण जो कि सामान्यतः फिलेटली के नाम से जाना जाता है के प्रोत्साहन हेतु राजस्थान डाक परिमंडल जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी राजपैक्स -2023" को आयोजन दिनांक 25 से 27 सितंबर 2023 को जवाहर कला जयपुर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ डाक मण्डल द्वारा रविवार को पिक्चर पोस्टकार्ड प्रतियोगिता के तृतीय चरण का आयोजान किया गया । द्वितीय चरण में सफल घोषित विभिन्न  विद्यालयों के 16 विद्यार्थियों द्वारा तृतीय चरण की इस प्रतियोगिता में “ART & CULTURE" अपनी कला एवं संस्कृति को पन्नों पे उतारें” विषय पर विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग…
Read More
चित्तौड़गढ़ में कार लूटकर भागे बदमाश, ड्राइवर को निर्वस्त्र कर हाथ—पैर बांधकर जंगल में फैंका

चित्तौड़गढ़ में कार लूटकर भागे बदमाश, ड्राइवर को निर्वस्त्र कर हाथ—पैर बांधकर जंगल में फैंका

ग्रामीणों ने तीन लुटेरों को दबोचा, पुलिस के हवाले किया उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में चार बदमाशों ने किराए पर ली टैक्सी के चालक को लूटने के बाद उसे नंगा कर हाथ—पैर बांधकर जंगल में फैंक दिया। किसी तरह एक मंदिर में पहुंचे चालक ने आपबीती सुनाई तब ग्रामीणों ने रास्ते में पत्थर डालकर बदमाशों को रोका तथा तीन जनों को दबोच लिया, जबकि एक लुटेरा भाग निकला। ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद तीनों लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शनिवार को चित्तौड़गढ़ के जावदा-नीमड़ी क्षेत्र का है। जावदा थानाधिकारी सखाराम ने बताया कि चिरकाडा…
Read More
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया

- श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए चित्तौड़गढ़, 7 सितम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने संत श्री अमरा भगतजी की धूणी, अनगढ़ बावजी में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वामी अवधेशानंद चैतन्य महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और संत समागम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनगढ़ बावजी धर्म संस्कृति का केंद्र है। जहां पर श्री श्री 108 अमरा भगत जी महाराज ने समाधि लगाई। आज हम सबको उनका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है…
Read More
*डिस्कॉम लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करेगा 1.02 लाख से ज्यादा प्रकरण*

*डिस्कॉम लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करेगा 1.02 लाख से ज्यादा प्रकरण*

’आपसी रजामंदी से निस्तारित होंगे स्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेद और बिजली चोरी के प्रकरण’ अजमेर 05 सितंबर। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत कनेक्शन विच्छेद  और बिजली चोरी के 1 लाख 2 हजार 195 मामलों को निस्तारित करने की तैयारी शुरू कर दी है। डिस्कॉम आगामी 09 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से यह मामले निस्तारित करेगा। इन उपभोक्ताओं पर डिस्कॉम का करीब 160.16 करोड़ रूपया बकाया है। लोक अदालत में आपसी सहमति से इन मामलों को निस्तारित किया जाएगा।  अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने सभी संभागीय मुख्य…
Read More
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आए उदयपुर, सिटी स्टेशन का किया दौरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आए उदयपुर, सिटी स्टेशन का किया दौरा

बोले—राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार उदयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां सिटी स्टेशन का दौरा कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास के कार्यों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आएगी। उदयपुर रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने को लेकर 354 करोड़ रुपए का बजट जारी किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने नाथद्वारा में आयोजित जनसभा के दौरान इस कार्य का शिलान्यास किया था। उदयपुर में सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराणा…
Read More
 भीलवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद व  चित्तौड़गढ़ सहित  131 राजकीय विद्यालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित

 भीलवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद व  चित्तौड़गढ़ सहित 131 राजकीय विद्यालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- 131 राजकीय विद्यालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित जयपुर, 04 सितम्बर। राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विविध श्रेणी के 131 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। श्री गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 42, उच्च प्राथमिक स्तर के 56 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 33 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किया जाएगा। इनमें 8 बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। इनमें जयपुर के 27, अलवर के 15, बारां के 13, जोधपुर के 12, बाड़मेर…
Read More
शहीद जवान लादूलाल सुखवाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

शहीद जवान लादूलाल सुखवाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

चित्तौड़गढ़, 17 अगस्त। लेह-लद्दाख में शहीद हुए 16 राजपूत रेजीमेंट के जवान लादूलाल सुखवाल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव रूद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को उनके पुत्र जयंत ने मुखाग्नि दी। शहीद को सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, प्रधान भैरूलाल चौधरी, प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, उपखंड अधिकारी नीता वसीटा , तहसीलदार विजय कुमार रेंगर,  पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा सहित जनप्रतिनिधियों, सेना के अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों ने…
Read More
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कि श्रद्धासुमन अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कि श्रद्धासुमन अर्पित

निम्बाहेड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। भाजपा प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री कृपलानी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी लेखक, कवि, मृदुभाषी, प्रखर वक्ता के साथ ही कुशल नेतृत्व के धनी थे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के नारा जय जवान, जय किसान में…
Read More
error: Content is protected !!