chittorgarh

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी जयपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही…
Read More
मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी मंत्री उदयलाल आंजना के उदयपुर स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स की दबिश

मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी मंत्री उदयलाल आंजना के उदयपुर स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स की दबिश

उदयपुर। राजस्थान एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट(ईडी)के बाद इनकम टैक्स (आईटी) की भी एंट्री हो गई है। आईटी ने उदयपुर बीस दिन बाद एक बार फिर छापे की कार्रवाई की। इस बार उनके निशाने पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना रहे। सहकारिता मंत्री आंजना के उदयपुर के न्यू फतहपुरा स्थित आॅफिस 'चेतक इंटरप्राइजेज' पर शनिवार अपरान्ह बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। छह गाड़ियों से आई आईटी की टीम उनके सीए की भी जांच कर रही है। आईटी की टीम के साथ महिला एवं पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। उन्होंने मुख्य गेट…
Read More
भाजपा की दूसरी लिस्ट के बाद घमासान

भाजपा की दूसरी लिस्ट के बाद घमासान

चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष के घर पर पथराव के बाद बढ़ाई सुरक्षा, राजसमंद में बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़, उदयपुर में भी विरोध उदयपुर: भाजपा की दूसरी लिस्ट के बाद उदयपुर संभाग में घमासान मचा हुआ है। चित्तौड़गढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पर मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या समर्थकों ने पथराव कर दिया, वहीं राजसमंद में जिला कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई। इधर, उदयपुर में पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरोध में नगर निगम के उप महापौर उतर चुके हैं। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश…
Read More
मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह के भाजपा में शामिल होने से मेवाड़ की राजनीति होगी प्रभावित

मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह के भाजपा में शामिल होने से मेवाड़ की राजनीति होगी प्रभावित

पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ रह चुके हैं चित्तौड़गढ़ से सांसद उदयपुर: महाराणा प्रताप के वंशज तथा मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ मेवाड़ चर्चा शुरू हो गई कि पार्टी उन्हें कहां से चुनाव लड़ाने जा रही है। विश्वराज के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ भाजपा से चित्तौड़गढ़ से सांसद रह चुके हैं और वहां से उनकी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अभी भी कायम है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह…
Read More
कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग किसान की पगड़ी को लात मारी

कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग किसान की पगड़ी को लात मारी

दो साल पुराना वीडियो आया सामने, बेटे के लिए नाैकरी मांगने गया था विधायक राजेंद्र बिधूड़ी के पास  उदयपुर : चित्तौड़गढ़ जिले के कांग्रेस नेता और बेगूं से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बेटे की नौकरी की गुहार लेकर बिधुड़ी के पास आए बुजुर्ग की पगड़ी को उन्होंने लात मारकर उछाल दिया। यह वीडियो साल 2021 का बताया जा रहा है और अब सामने आया है। इस मामले पर बिधूड़ी का अब तक रिएक्शन नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर विधायक से जुड़ा वीडियो सोमवार रात से ही तेजी…
Read More
चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ अधिक कीमत की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ अधिक कीमत की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

73.700 किलो अफीम, 6.400 किलोग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, 5 लाख रुपये नगद, 3 किलो चाँदी व 53 ग्राम सोने के जेवरात जब्त उदयपुर । चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को  पुलिस ने मंडफिया थाना क्षेत्र के कोशीथल स्थित मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में  अफीम, अफीम मिश्रित पाउडर, लाखों रुपए नगद व सोने चांदी के जेवरात बरामद किए। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्करी के लिए सप्लाई की जाने वाली अफीम व जब्त माल की कीमत 4 करोड़  रुपए से अधिक बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मण्डफिया थाना पुलिस ने कोशीथल गांव में भारी मात्रा…
Read More
चित्तौड़गढ़: लक्ष्य के प्रति सचेत रहना ही सफलता की गारंटी – जिला कलक्टर

चित्तौड़गढ़: लक्ष्य के प्रति सचेत रहना ही सफलता की गारंटी – जिला कलक्टर

 चित्तौड़गढ़ 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन इंदिरा गांधी प्रदर्शनी ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षा अभियान चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना थी।  मुख्य अतिथि जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने उपस्थिति बालिकाओं को संबोधित करते हुए लक्ष्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। कलक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ भी लक्ष्य कठिन नहीं है यदि मन में ठान लिया जाए। विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना ने बालिकाओं से मोबाइल का सीमित एवं बुद्धिमत्ता…
Read More
चित्तौड़गढ़: मतदान दलों को प्रथम रेण्डमाईजेशन

चित्तौड़गढ़: मतदान दलों को प्रथम रेण्डमाईजेशन

चित्तौड़गढ़, 10 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र कक्ष में मतदान दलों के गठन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया एवं प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों चयन किया गया साथ ही संवेदनशील बूथों पर लगने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेण्डमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 16 अक्टूबर, 2023 से 20 अक्टूबर, 2023 तक प्रातः 9 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में तथा माईक्रो ऑब्जर्वर का…
Read More
चित्तौड़गढ़ : लोकतंत्र के महोत्सव में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – जिला निर्वाचन अधिकारी

चित्तौड़गढ़ : लोकतंत्र के महोत्सव में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – जिला निर्वाचन अधिकारी

चित्तौड़गढ़, 10 अक्टूबर। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता के विविध प्रावधान लागू हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी एवं आदर्श आचार्य संहिता की पालना एवं चुनावी दिशा निर्देशों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल आज डीआरडीए हाल में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू हुए और चुनाव को लेकर विभिन्न सवालों के जवाब दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा आम चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष, निर्बाध एवं शांतिपूर्ण मतदान तथा शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।…
Read More
जिले के समस्त लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार नजदीकी थाने में जमा करवाने के आदेश

जिले के समस्त लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार नजदीकी थाने में जमा करवाने के आदेश

आदेश दिनांक 09 अक्तूबर 2023 से दिनांक 05 दिसंबर 2023 तक की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा चित्तौड़गढ़, 9 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण कराने हेतु कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शस्त्र जमा करने के संबंध में प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने आयुद्ध अधिनियम, 1959 की धारा 17 (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के अन्तर्गत समस्त शस्त्र अनुज्ञा पत्र धारियों के अनुज्ञापत्र दिनांक 05 दिसबर तक की अवधि के लिए इम्पाउण्ड करते हुए आदेश दिए हैं कि वे अपने शस्त्र तुरंत प्रभाव से संबंधित अथवा निकटतम…
Read More
error: Content is protected !!