श्री सांवलियाजी मंदिर में मोरपंख और 56 भोग चढ़ाने पर रोक
—परिसर में फोटो-वीडियो नहीं ले सकते, भीड़ और अव्यवस्था बनी वजह चित्तौड़गढ़। सांवलियाजी मंदिर में मोरपंख और 56 भोग की परंपर को बंद कर दिया गया है। मंदिर बढ़ती भक्तों की संख्या के कारण प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। नए नियम के अनुसार अब भक्त सिर्फ भंडार में नकद राशि या सोना-चांदी जैसी भेंट ही दे सकेंगे। दर्शन के लिए उन्हें खाली हाथ ही मंदिर में जाना होगा। भीड़ और अव्यवस्था बनी वजह मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव के अनुसार पिछले कुछ समय से श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही भोग चढ़ाने की संख्या…
