विधायक पहुंचे खेलगांव, तैराकी शिविर का अवलोकन
खिलाड़ियों से किया संवाद, बढ़ाया हौंसला उदयपुर, 21 मार्च। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च से चयनित खिलाड़ियों के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता एवं युडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशन में महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल में आवासीय प्रशिक्षण जारी है। शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शिविर का अवलोकन कर खिलाड़ियों से संवाद किया। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि शिविर में आए तैराकों को प्रातःकालीन सत्र में खेल गतिविधि, योगा एवं तैराकी खेल के सम्बन्ध में तैराकों को जानकारी प्रदान की गई। प्रातःकालीन सत्र में शहर विधायक ताराचंद…
